पत्नी लड़-झगड़कर मायके चली गई तो पति ने इसका बदला बच्चों से लिया। देखिए कैसे एक झटके में तीनों की जान चली गई।
विज्ञापन
2 of 9
Fatehabad News
घटना हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना का है, जहां घरेलू कलह के चलते पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने अपने दो बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी खा लिया। मासूम बच्चों की मौके पर और युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सुसाइड नोट में युवक ने अपनी मौत के लिए पत्नी, सास और ससुर को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
3 of 9
Fatehabad News
जानकारी के अनुसार, स्थानीय सपड़ा मोहल्ला निवासी सुनील कुमार पेंटर का काम करता था। करीब 11 साल पहले उसकी शादी हांसी निवासी सोनिया से हुई थी। दोनों की तीन साल की एक बेटी महिमा और छह साल का एक बेटा गणेश था। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से कलह चल रही थी।
4 of 9
Fatehabad News
इसी वजह से पत्नी सोनिया कई बार मायके चली गई थी। पंचायत के बाद सुनील सोनिया को घर ले आता था। बताते हैं कि कुछ दिन पहले सोनिया फिर मायके चली गई। यह भी जानकारी मिली थी कि सोनिया ने सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया था, जिसके चलते वह परेशान था।
विज्ञापन
5 of 9
Fatehabad News
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सुनील ने पहले अपने दोनों बच्चों को जहर खिलाया उसके बाद खुद भी खा लिया। जहर खाते ही तीनों की हालत खराब हो गई। बच्चों को उल्टियां करते देखकर सुनील ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने तीनों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनील की गंभीर हालत के चलते अग्रोहा रेफर कर दिया। अग्रोहा ले जाते समय सुनील की मौत हो गई।
विज्ञापन
6 of 9
Fatehabad News
जानकारी के अनुसार, अवसाद में आकर सुनील ने दोनों बच्चों सहित खुद भी जहर खा लिया, लेकिन जब बच्चे तड़पने लगे और बचाने के लिए कहने लगे तो सुनील का दिल पसीज गया। इसके बाद उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को इकट्ठा कर बच्चों की जान बचाने की गुहार लगाई। पड़ोसियों ने आनन-फानन में तीनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तीनों की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
7 of 9
Fatehabad News
सुनील के मामा देसराज ने बताया कि पत्नी की बेरुखी के चलते सुनील परेशान रहता था। वह पेंटर का कार्य कर गुजर बसर कर रहा था। उसकी पत्नी ने उस पर और परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस किया था। सुनील के भाई सिकंदर ने बताया कि उसके भाई सुनील ने पांच-छह दिन पहले सिटी थाने में शिकायत देकर अपनी ससुरालियों पर तंग करने का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
8 of 9
Fatehabad News
सिकंदर का कहना है कि यदि सुनील की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद यह घटना न होती। सिटी एसएचओ और अन्य पुलिस अधिकारी फिलहाल इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
लंबे समय से पति-पत्नी का झगड़ा चल रहा था। सुनील की पत्नी उसे और उसके दोनों बच्चों को छोड़कर मायके में रह रही थी। इसी से परेशान होकर सुनील ने बच्चों सहित जहरीला पदार्थ निगल लिया। बच्चों ने अस्पताल में और सुनील ने रेफर करने के बाद रास्ते में दम तोड़ दिया। सुसाइड नोट के आधार पर सुनील की पत्नी सोनिया, पिता ओमप्रकाश व मां शंभोदेवी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- शमशेर दहिया, डीएसपी