जमीन के एक टुकड़े ने अपनों को ही बाप-बेटे का कातिल बना डाला। दोहरे हत्याकांड का इल्जाम बड़े भाई पर है। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 5
करनाल में जमीन के लिए पिता और बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
वारदात, हरियाणा के करनाल जिले में सोमवार को हुई। बताया जाता है कि जमीन के पुराने झगड़े को लेकर बड़े भाई ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई और भतीजे का सुबह-सुबह तलवारों और गंडासियों से काट डाला।
विज्ञापन
3 of 5
करनाल में जमीन के लिए पिता और बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
गांव के दो सगे भाइयों लखविंदर सिंह और दर्शन सिंह के बीच जमीन को लेकर झगड़ा चला आ रहा था। दोनों भाइयों के परिवारों के बीच कई बार पंचायत ने बीच-बचाव कराया था। लखविंदर अपने दो बेटों सिमरन सिंह और गुरप्रीत सिंह के साथ गांव के बाहर खेतों में रह रहे 60 वर्षीय दर्शन के घर आ धमका।
4 of 5
करनाल में जमीन के लिए पिता और बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
लखविंदर ने बेटे सिमरन और गुरप्रीत ने दर्शन सिंह और उसके 30 वर्षीय बेटे जगजीत पर अंधाधुंध तलवारें और गंडासियां भांजनी शुरू कर दी। कुछ ही पल में बाप-बेटे की मौत हो गई, वहीं आरोपी फरार हो गए। बताया जाता है कि दर्शन सिंह का एक बेटा यूनाइटेड किगडम में सैटल है, वहीं जगजीत भी यूके रिटर्न था।
करनाल में जमीन के लिए पिता और बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और ग्रामीण अस्पताल में पहुंच गए। निसिंग थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों से बयान लेकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। भारी संख्या में पुलिस मौके पर तैनात है।