फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: फसल जलती देख खेत खोदने लगा किसान, ट्रैक्टर समेत जिंदा जल गया

Wed, 19 Apr 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
अपनी फसल को आग से बचाने में जिंदा जला किसान - फोटो : अमर उजाला
पास के खेत में आग लगी तो अपनी गेहूं की फसल को बचाने की कोशिश में एक किसान ट्रैक्टर के साथ जिंदा जल गया। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 6
अपनी फसल को आग से बचाने में जिंदा जला किसान
घटना पंजाब के मोगा की है, जहां के गांव काहन सिंह वाला में मंगलवार दोपहर अपनी गेहूं की फसल को आग से बचाने की कोशिश करता एक किसान जिंदा जल गया। इस दौरान उसका ट्रैक्टर भी जलकर राख हो गया। आगजनी से दो गांवों महेसरी और काहन सिंह वाला के कई किसानों की लगभग डेढ़ सौ एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं की फसल और नाड़ भी जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम चरनदीप सिंह, तहसीलदार पवन कुमार गुलाटी, नायब तहसीलदार मनिंदर सिंह, डीएसपी सिटी अजयराज सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 6
अपनी फसल को आग से बचाने में जिंदा जला किसान
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद गांव महेसरी में दलित बस्ती के पास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तकरीबन 6 किलोमीटर के क्षेत्र में फैल गई और गांव काहन सिंह वाला तक पहुंच गई। इस दौरान खेतों में काम करते किसान आग की तेज लपटें देख कर डर गए। उन्होेंने तुरंत गुरु घर के जरिये इस घटना की सूचना आम लोगों के अलावा पुलिस और सिविल प्रशासन को दी। इस दौरान किसान हरबंस सिंह ने अपनी फसल को आग से बचाने के लिए ट्रैक्टर से खेत को खोदना शुरू कर दिया।

4 of 6
अपनी फसल को आग से बचाने में जिंदा जला किसान
आग बढ़ते बढ़ते उसके खेत में आ पहुंची और तेज लपटों ने हरबंस सिंह और उसके ट्रैक्टर को चपेट में ले लिया। हरबंस सिंह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आग लगने से ट्रैक्टर भी जलकर राख हो गया। आग पर काबू डालने के लिए दो गांवों के लोगों के अलावा और पास के गांवों और फायर ब्रिगेड की मदद भी लेनी पड़ी।
विज्ञापन

5 of 6
अपनी फसल को आग से बचाने में जिंदा जला किसान
थाना सदर प्रमुख इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है। नायब तहसीलदार मनिंदर सिंह ने बताया कि गांव महेसरी और काहन सिंह वाला के किसानों की करीब डेढ़ सौ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल और नाड़ भी जलकर राख हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक किसान हरबंस सिंह के परिजनों व अन्य पीड़ित किसानों को मुआवजे के लिए सर्कल राजस्व पटवारी को इस घटना की सारी रिपोर्ट तैयार करने के लिए हिदायत कर दी गई है। यह रिपोर्ट सरकार को भेज दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अपनी फसल को आग से बचाने में जिंदा जला किसान
विधायक ने पीड़ित परिवार से जताया दुख
मोगा से विधायक डॉ. हरजोत कमल सिंह ने मृतक किसान हरबंस सिंह के परिवार से दुख व्यक्त किया है। उन्होंने का कि यह बहुत भी दुखदायक घटना है। इस घड़ी में वे किसानों और मृतक के परिवार के साथ खडे़ हैं। उन्होेंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात कर अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने का पूरा यत्न करेंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें