फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में पड़े पॉलीथीन को घसीट रहा था कुत्ता, खोलकर देखा गया तो रूह कांप गई

Thu, 30 Mar 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
अंबाला बाजार में पड़े मिले पॉलीथीन में एक भ्रूण
गली में पड़े एक पॉलीथीन को कुत्ते घसीट रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोलकर देखा तो उनकी रूह कांप गई। एक पुलिस वाले को तो चक्कर आ गए।
विज्ञापन

2 of 5
अंबाला बाजार में पड़े मिले पॉलीथीन में एक भ्रूण
घटना हरियाणा के अंबाला की है। बांस बाजार में पड़े मिले पॉलीथीन में एक भ्रूण था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। पॉलीथीन में भ्रूण देख लोगों और बच्चों की भी रूह कांप गई। बताया जा रहा है कि गली में क्रिकेट खेल रहे बच्चों की गेंद जब वहां गई तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। अब पुलिस मामले में जांच कर रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
अंबाला बाजार में पड़े मिले पॉलीथीन में एक भ्रूण
मिली जानकारी के अनुसार, बाजार में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेलते समय उनकी बॉल मैदान के पास कूड़े के ढेर के पास जा गिरी जिसे उठाने के लिए एक बच्चा मौके पर पहुंचा। जब वहां वे पहुंचे तो एक कुत्ता सफेद रंग का पॉलीथिन मुंह में डालकर घसीट रहा था जिसे देखते ही उसने अपने साथियों को मौके पर बुलाया। तब तक वह कुत्ता पॉलीथिन को एक रिहायशी मकान के नजदीक ले आया।

4 of 5
अंबाला बाजार में पड़े मिले पॉलीथीन में एक भ्रूण
यह देखकर सभी बच्चों ने उसे डंडा दिखाकर भगाया और नजदीक जाकर देखा तो उनकी रूह कांप गई। बच्चे चिल्लाते हुए घर पहुंचे और शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सारी बात जानने के बाद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में टेलीफोन किया। खबर मिलते ही पुलिस आ गई। पॉलीथिन में नवजात का शव मिला, जिसकी एक बाजू कुत्ते खा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंबाला बाजार में पड़े मिले पॉलीथीन में एक भ्रूण
पुलिस ने दीपू नंदा की शिकायत पर मामला दर्ज किया।  मामला आईपीसी की धारा 318 के तहत दर्ज किया गया है। थाना इंचार्ज रजनीश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पॉलीथिन यहां तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर जांच चल रही है। वहीं भ्रूण किसका है, इसे लेकर भी आसपास अस्पताल में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें