फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों के मकड़जाल में उलझ गया एकम मर्डर केस, अब हुई इस शख्स की एंट्री

Thu, 06 Apr 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 8
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड पुलिस के लिए पहेली बन गया है। जिसमें इसमें हर दिन सीन बदल रहे हैं। एक नये चेहरे की एंट्री ने अब इसे दिलचस्प मामला बना दिया है। 
विज्ञापन

2 of 8
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
एक तरफ विनय से पूछताछ में साफ हो गया है कि वह हत्या में शामिल नहीं था। लेकिन विनय द्वारा जगत के संबंध में दिए गए बयान ने पुलिस की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
एकम हत्याकांड
विनय का कहना था कि वह जगत को जानता ही नहीं है। ऐेसे में पुलिस को पता लगाना होगा कि आखिर जगत कौन है। हालांकि पुलिस यह मान रही है कि सीरत ने केस को उलझाने के लिए विनय व जगत का नाम लिया था। ताकि पुलिस इसमें उलझी रहे। 

4 of 8
एकम के परिजन - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ एकम के परिजन शुरू से ही यह सवाल उठा रहे है कि सीरत ने अकेले एकम की हत्या नहीं की है। बल्कि इस हत्याकांड में कई लोग शामिल थे। पूरी प्लानिंग से उनके बेटे का मर्डर किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 8
एकम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
उनकी दलील थी कि उनका बेटा छह फुट तीन इंच का था और करीब 90 किलो वजन था। जबकि सीरत हाईट में भी उससे छोटी थी। ऐसे में वह उसे गोली नहीं मार सकती है। इसके पीछे कोई और लोग शामिल थे। हालांकि जहां तक जगत का सवाल है तो एकम के पेरेंट्स वाले कहते है कि वह विनय की दोस्त का बेटा है।
विज्ञापन

6 of 8
एकम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ पुलिस अभी तक इस मामले में हार नहीं मान रही है। एसआईटी ने सीरत के मोबाइल नंबर की एक साल में विभिन्न नंबरों पर हुई कॉल डिटेल व मोबाइल नंबरों का पता खंगालना शुरू कर दिया है। ताकि यदि कोई जगत है तो उसका नंबर व पता लगाया जा सके। इसके अलावा उसे फोन मैसेज को भी बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

7 of 8
एकम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एकम के पिता जसपाल सिंह ढिल्लों पहले ही कह चुके हैं कि उन्होंने अपना नौजवान बेटा खो दिया है। जबकि बेटे के बच्चों ने अपना पिता खोया है। ऐसे में वह चाहते है कि मामले में जो भी शामिल हो। उन पर कड़ी कार्रवाई हो। उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।
विज्ञापन

8 of 8
परिवार वाले बोले इंसाफ मिले
एकम के पिता जसपाल सिंह ने कहा कि एकम के बच्चों को अपने पिता से काफी लगाव था। अब बच्चे रोजाना तारे देखकर पापा को गुड नाइट कहकर सोते हैं। उन्होंने कहा कि यह पल उनके लिए काफी भावुक कर देने वाले होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें