फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख भाग रहे बदमाशों की गाड़ी, बोलेरो से टकराई, 8 की मौत

Tue, 26 Jul 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
हिसार के चुरु में सड़क हादसे में 5 बदमाशों समेत 8 की मौत - फोटो : अमर उजाला
हिसार से सटे राजस्थान बार्डर पर पुलिस पर फायर कर भाग रहे बदमाशों की गाड़ी की बोलेरो से टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें 5 बदमाश थे। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 6
हिसार के चुरु में सड़क हादसे में 5 बदमाशों समेत 8 की मौत - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के चुरू के निकटवर्ती भालेरी थाने में एक ही परिवार के लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इनमें एक पक्ष हरियाणा में रहता है। रविवार को हरियाणा से आया पक्ष जमीन में हिस्सेदारी मांग रहा था इसको लेकर विवाद हो गया। एएसपी केशर सिंह शेखावत ने बताया कि भालेरी पुलिस को कोहिणा निवासी जयसिंह जाट ने सूचना दी कि दो कैंपरों में सवार होकर हरियाणा से आए उसके परिवार के ही कुछ लोग झगड़ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हिसार के चुरु में सड़क हादसे में 5 बदमाशों समेत 8 की मौत - फोटो : अमर उजाला
भालेरी थाना अधिकारी श्याम सिंह मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने पुलिस पर दो-तीन हवाई फायर किए। शेखावत ने बताया कि फायरिंग के बाद बदमाश साहवा की तरफ भागे। वहां पुलिस की नाकाबंदी देख वापस भालेरी होकर चुरू आ रहे थे। उधर, मेहरी गांव का एक परिवार सात्यूं-राजपुरा से आ रहा था। उनकी बोलेरो को बदमाशों की गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बुद्धशैली हरियाणा निवासी विजय जाट, मेहरी निवासी जन्नत बानो, रुकसार, इस्लाम एवं अज्ञात की मौत हो गई।

4 of 6
हिसार के चुरु में सड़क हादसे में 5 बदमाशों समेत 8 की मौत - फोटो : अमर उजाला
वहीं सोरड़ा जतीद हरियाणा निवासी मींटू जाट, अनिल जाट, भोला, हरपालू निवासी अमित, सारेड़ा कदीम निवासी महेंद्र सिंह, संदीप, बादड़ा निवासी सुनील जाट, भोला उर्फ संदीप, नरेश, नीरज, इमरान, सलीम और लतीफ आदि घायल हो गए। इनमें से सलीम, लतीफ, मींटू, अनिल, भोला उर्फ संदीप व अनिल की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। घायल को निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस से राजकीय भारतीय अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

5 of 6
हिसार के चुरु में सड़क हादसे में 5 बदमाशों समेत 8 की मौत - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल पहुंचा प्रशासन: घटना की सूचना मिलने पर जिला कलक्टर ललित कुमार गुप्ता और जिला पुलिस अधीक्षक राहुल बारहट ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके अलावा एएसपी केशर सिंह शेखावत, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला, सभापति विजय कुमार शर्मा, कोतवाली एसएचओ रिछपाल सिंह, सदर एसएचओ राजवीर सिंह, रतन नगर एसएचओ रामचंद्र सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिसार के चुरु में सड़क हादसे में 5 बदमाशों समेत 8 की मौत - फोटो : अमर उजाला
सीटी स्कैन करवाने गया नीरज हुआ फरार: एएसपी केशर सिंह शेखावत ने बताया कि कैंपर हादसे में घायल हुए बदमाश हरियाणा के हार्डकोर अपराधी हैं। इनमें से काकड़ोली निवासी नीरज को सीटी स्कैन करवाने भेजा था, वह फरार हो गया। घायलों के साथ पुलिस जवान भेजे गए हैं। उपचार होने के बाद बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रामा सेंटर में भर्ती बदमाशों के पास भी दो-दो पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें