गुनाह होते देख भले न जागे, लेकिन एक नशे में धुत्त युवती जब अनजान घर में घुस गई, लोगों की 'मर्दानगी' उसी पल जाग गई। देखिए, कैसे उसे पकड़कर ले गए थाने। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 7
पंजाब के होशियारपुर में शराबी लड़की ने मचाया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
तस्वीरें, पंजाब के होशियारपुर की है। यहां नशे में धुत एक युवती के कारण शास्त्री नगर में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। लड़खड़ाती लड़की को आंगन में देखकर लोग दंग रह गए और जब उन्होंने उसके बारे में जानने की कोशिश की तो उसने लोगों से मारपीट करना शुरू कर दिया। यह देख लोगों ने लड़की को रस्सियों से बांधकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने जैसे ही लड़की की रस्सियां खोलीं तो वह पुलिस से ही भिड़ गई।
विज्ञापन
3 of 7
पंजाब के होशियारपुर में शराबी लड़की ने मचाया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। युवती ने वहां भी बोतलें व अन्य सामान उठाकर डाक्टरों व नर्सों पर दे मारा। किसी तरह शांत कर उसके ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए खरड़ लैब भेजे गए। एसएचओ थाना सदर राजेश कुमार ने बताया कि उक्त युवती ने तीन बार अपनी अलग-अलग पहचान बताई है। उसने अपना नाम सुमन, फिर वंशिका फिर सुखविंदर पुत्री सुरिंदर बताया। कभी वह खुद को नवांशहर, कभी गुरदासपुर और कभी एक यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट बता रही है।
4 of 7
पंजाब के होशियारपुर में शराबी लड़की ने मचाया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के होशियारपुर के शास्त्री नगर की है। नशे में धुत एक लड़की एक घर में अचानक घुस गई परिवार वालों से मारपीट शुरू करने लगी। परिवार वालों के रोकने पर उसने घर में पड़ा सामान उठा कर परिवार वालों को मारना शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे की जद्दोजहद के बाद आस-पड़ोस की मदद से परिवार वालों ने उस लड़की को रस्सी से बांध कर काबू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जैसे ही लड़की की रस्सियां खोलीं तो वह पुलिस से ही भिड़ गई।
विज्ञापन
5 of 7
पंजाब के होशियारपुर में शराबी लड़की ने मचाया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस मुश्किल से लड़की को काबू करके थाने ले गई। वह थाने में यहां से वहां भागती रही। इस दौरान पुलिस को उसे पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां भी उसने खूब हंगामा किया। यहां तक कि वार्ड से भागने की कोशिश की और जब कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी उसने मारपीट की। खुद को सरकारी साइंस टीचर बता रही थी लड़की।
विज्ञापन
6 of 7
पंजाब के होशियारपुर में शराबी लड़की ने मचाया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
लोगों से धक्का-मुक्की करते उक्त लड़की जख्मी हो चुकी थी और जब थाने में भी काबू नहीं हुई तो पुलिस उसे हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले आई। इस दौरान पहले उक्त लड़की ने अपना नाम सुनीता बताया पर बाद में अपना नाम सुमन बताने लगी। कुछ समय बाद जब पुलिस ने फिर पूछा तो उसने अपना नाम मुस्कान बताया। इलाज के दौरान वह हॉस्पिटल के स्टाफ से भी बहस करने लग गई। कुछ देर बाद उसने कहा कि उसका नाम मनिंदर कौर है और वह सरकारी टीचर है।
पंजाब के होशियारपुर में शराबी लड़की ने मचाया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
बाद में कहने लगी की वह तो नवांशहर में किराए पर रहती है और उसका घर चंडीगढ़ में है और उसके पिता पाल जरनल स्टोर के मालिक हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। देर शाम अस्पताल में पहुंचे पीड़िता के भाई से संपर्क किया तो उसने कहा कि लड़की जन्म से ही मेंटली डिस्टर्ब है। चर्चाओं का बाजार गर्म रहा कि आखिर यह लड़की इस हालत में शास्त्री नगर कैसे पहुंची।