एक व्यक्ति ने दिनदिहाड़े अपनी पत्नी और मकान मलिक के मुनीम को कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वो इस तरह कातिल क्यों बना?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
लुधियाना के कोटकपूरा में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के लुधियाना में कोटकपूरा इलाके का है। 27 अगस्त को दिनदिहाड़े यह दोहरा हत्याकांड अंजाम दिया गया था। पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पति को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने सारा सच उगल लिया। उसने जुर्म कबूलते हुए बताया है कि उसकी पत्नी और दुकान के मुनीम से अवैध संबंध थे। इस कारण उसने दोनों की हत्या कर दी। आरोपी का नाम प्यारा सिंह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
लुधियाना के कोटकपूरा में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि प्यारा सिंह ने अपनी पत्नी जसविंदर कौर (45) को कुल्हाड़ी से 11 वार करके मौत के घाट उतारा और उसके बाद आढ़ती फर्म राज कुमार संजीव कुमार की दुकान पर उनके मुनीम मंगल कुमार की भी उसी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। प्यारा सिंह को शक था कि उसकी पत्नी जसविंदर कौर के मुनीम मंगल कुमार के साथ अवैध संबंध हैं और उसकी गैर हाजिरी में वह आपस में मिलते हैं।
4 of 5
लुधियाना के कोटकपूरा में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
मामले में पुलिस ने मृतक मुनीम के पिता श्याम सुंदर के ब्यान पर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया था। प्यारा सिंह ने बताया कि वह पिछले दो साल से आढ़ती की दुकान के पिछले हिस्से में बनी रिहायश में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। पिछले काफी समय से उसे शक था कि उसकी पत्नी के दुकान के मुनीम के साथ संबंध है और उसने उन्हें कई बार बात करते हुए भी देख लिया था।
लुधियाना के कोटकपूरा में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
प्यारा सिंह ने बताया कि घटना वाले दिन भी जब वह अचानक दुकान पर आया तो दोनों गैलरी में खड़े बात कर रहे थे। उसे देखते ही मंगल दफ्तर में गया और पत्नी रिहायशी कमरे की तरफ चली गई। इस बात से गुस्साए प्यारा सिंह ने पहले पत्नी को मारा और बाद में मंगल की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी से हत्याकांड में उपयोग की कुल्हाड़ी और घटना के समय आरोपी के पहने कपड़े बरामद कर लिए हैं। दोनों पर खून के निशान पाए गए हैं।