फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

शादी से लौट रहे परिवार संग हादसा, 3 लोगों की मौत, वीभत्स तस्वीरें

Tue, 06 Sep 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
1 of 7
जालंधर में हादसे में दिल्ली के परिवार के तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह से लौट रहा परिवार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। देखिए हादसे की वीभत्स तस्वीरें।

2 of 7
जालंधर में हादसे में दिल्ली के परिवार के तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसा पंजाब के खन्ना में पायल क्षेत्र के दोराहा कस्बे के पास कैंटर से भिड़ने के कारण हुआ। मृतक सभी ब्लाक -ए-अशोक विहार नई दिल्ली के रहने वाले थे और जालंधर में शादी से लौट रहे थे।

3 of 7
जालंधर में हादसे में दिल्ली के परिवार के तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान शवनीत त्रेहणा (45) पत्नी रीतू त्रेहणा (42) व रीतू के जीजा राहुल खोसला के रुप में हुईं। वहीं राहुल की पत्नी सपना खोसला और शवनीत के बेटे ईमान (13) को घायल अवस्था में लुधियाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

4 of 7
जालंधर में हादसे में दिल्ली के परिवार के तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, शवनीत त्रेहणा अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ दिल्ली से जालंधर रिश्तेदार की बेटी की शादी में गए हुए थे। वह सोमवार सुबह जालंधर से दिल्ली रवाना हुए। जब उनकी गाड़ी दोराहा के गांव मल्लीपुर पहुंची तो सड़क पर खड़े एक टैंकर के पीछे जा टकराई।

5 of 7
जालंधर में हादसे में दिल्ली के परिवार के तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे में रीतू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से बड़ी मुश्किल से सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय शवनीत और राहुल ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

6 of 7
जालंधर में हादसे में दिल्ली के परिवार के तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
सपना व ईमान को गंभीर हालत में लुधियाना के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके पर से फरार हो गया।
विज्ञापन

7 of 7
जालंधर में हादसे में दिल्ली के परिवार के तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
दोराहा थाने के थानेदार रजनीश सूद ने बताया कि फिलहाल तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिए हैं। सड़क पर खड़े टैंकर को भी कब्जे में ले लिया गया है।
Next
AU ऐप में पढ़ें