घर से निकले दो छात्रों की हत्या कर उनके शव जीटी रोड पर फेंक दिए गए। वारदात सीएम सिटी में हुई। वारदात से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
2 of 7
करनाल में दो दोस्तों की हत्या
सीएम सिटी में तिहरे हत्याकांड के बाद बुधवार को डबल मर्डर ने लोगों को झकझोर दिया। वंसत विहार में दो छात्रों की हत्या कर वारदात को हादसा दिखाने के लिए शवों को बाइक के साथ राष्ट्रीय अनुवांशिकी अनुसंधान संस्थान के सामने जीटी रोड पर फेंक दिया।
विज्ञापन
3 of 7
करनाल में दो दोस्तों की हत्या
एफएसएल टीम ने जीटी रोड और घर के पास मिले खून के धब्बों के सैंपल लेकर मधुबन फोरेंसिक लैब भेजे है। पुलिस के मुताबिक वसंत विहार निवासी विकास (20) और शुभम (21) दोस्त थे। दोनों के घर आसपास हैं, विकास तीन नंबर गली और शुभम 4 नंबर गली में रहता था।
4 of 7
करनाल में दो दोस्तों की हत्या
विकास डीएवी स्कूल में 12वीं का छात्र था और शुभम निर्मल स्कूल में 12वीं का छात्र था। मंगलवार शाम विकास घर से बाइक पर एनडीआरआई में दूध लेने प्लांट के लिए निकला था। मंगलवार रात ही नौ बजे शुभम घर से निकला था। उसके बाद दोनों घर वापस नहीं आए।
विज्ञापन
5 of 7
करनाल में दो दोस्तों की हत्या
विकास के पिता सुनील पांचाल और शुभम के पिता राज शर्मा ने बताया कि सुबह सूचना मिली को दोनों के शव बाइक के साथ जीटी रोड स्थित एनबीजीएआर के पास पड़े हैं। परिजनों का आरोप है कि दोनों की हत्या कर शव हादसा दिखाने के लिए जीटी रोड पर फेंके गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
करनाल में दो दोस्तों की हत्या
डीएसपी जितेंद्र गहलावत और सदर थाना प्रभारी वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस ने घर का भी मुआयना किया।
देर शाम पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा होगा।