एक डॉक्टर पर महिला को बेहोश कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा तो गुस्साए लोगों ने पहले उसका मुंह काला किया फिर बिना कपड़ों के पूरे शहर में घुमाया। देखिए मौके की तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 8
छेड़छाड़ की घटना के बाद आरोपी चिकित्सक का मुंह कालाकर उसके कपड़े फाड़कर जलूस में लेकर जाती भीड़ ।
घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है, जहां चिकित्सक डॉ. जिमी जिंदल पर अपनी मरीज को काउंसिलिंग के दौरान नशीली दवा खिलाकर उसे बेसुध करने व उसके बाद उससे अश्लील हरकत करने का आरोप सामने आया है। पीड़ित युवती के परिजनों ने इस घटना के सामने आने के बाद आरोपी चिकित्सक डॉ. जिमी जिंदल के क्लिनिक पर हमला बोल दिया और सारे क्लिनिक को तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन
3 of 8
छेड़छाड़ की घटना के बाद आरोपी चिकित्सक का मुंह कालाकर उसके कपड़े फाड़कर जलूस में लेकर जाती भीड़ ।
परिजनों का गुस्सा इतने पर भी खत्म नहीं हुआ, इसके बाद गुस्साई भीड़ आरोपी चिकित्सक का मुंह काला कर पूरे शहर में घुमाते हुए सिटी थाने लेकर पहुंची। इस दौरान कुछ आक्रोशित लोगों ने आरोपी चिकित्सक के कपड़े तक फाड़ दिए। जब गुस्साई भीड़ चिकित्सक जिमी जिंदल को लेकर थाने पहुंची तो उनके जिस्म पर कपड़ों के नाम पर महज एक अंडरवियर ही बाकी बचा था।
4 of 8
शहर थाने में तख्त पर बैठे आरोपी चिकित्सक को घेरे हुए शहर के लोग ।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर महिला थाना ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि पीड़ित युवती भी डॉक्टरी का कोर्स कर रही है। पीड़ित युवती को कुछ दिन पहले डेंगू बुखार हुआ था और इस दौरान बुखार उसके दिमाग पर पहुंच गया। इससे युवती की तबीयत खराब रहने लगी। इस दौरान परिजनों को किसी ने डॉ. जिमी जिंदल को दिखाने की सलाह दी, क्योंकि डॉ. जिंदल दिमागी बीमारियों के स्पेशलिस्ट हैं।
विज्ञापन
5 of 8
छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद आरोपी चिकित्सक के क्लीनिक में की गई तोड़फोड़।
इसके बाद पीड़ित युवती अपनी मां के साथ उक्त चिकित्सक के जीटी रोड स्थित क्लिनिक पर पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी चिकित्सक डॉ. जिमी जिंदल ने पीड़िता को नशीली दवा दे दी जिसके बाद वो बेसुध हो गई। इसके बाद चिकित्सक ने उसके साथ अश्लील हरकते कीं। इसी दौरान आरोपी चिकित्सक ने पीड़िता की मां को भी बहाने से दवा पिला दी और उसके बाद पीड़ित युवती को अग्रोहा मेडिकल के बहाने अपने घर ले गया और वहां पर भी छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
6 of 8
छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद आरोपी चिकित्सक के क्लीनिक में की गई तोड़फोड़।
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक युवती ने इस दौरान होश संभालते हुए चिकित्सक को जबरदस्ती रोकने का प्रयास किया और वहां से अपनी मां को साथ लेकर घर जा पहुंची। रात भर दोनों मां-बेटी ने किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया। लेकिन शुक्रवार अलसुबह ही उन्होंने घर में परिजनों को सारी घटना बता दी। घटना का पता चलते ही शुक्रवार सुबह ही परिजनों ने आसपास के लोगों को एकत्रित करके पहले क्लीनिक पर धावा बोला और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
7 of 8
शहर थाने में तख्त पर बैठे आरोपी चिकित्सक को घेरे हुए शहर के लोग ।
लोगों ने आरोपी चिकित्सक को पहले तो अस्पताल के बाहर बुरी तरह पीटा, फिर उसका मुंह काला कर दिया। इसके बाद पैदल ही जुलूस निकालते हुए उसे सिटी थाने को लेकर चल दिए। इसी दौरान फव्वारा चौक पर आक्रोशित कुछ युवकों ने डॉ. जिमी जिंदल के कपड़े फाड़ दिये और अंडरवियर में ही सिटी थाने ले गए। सिटी थाने में पहुंचने के बाद एसएचओ आत्माराम ने महिला थाना प्रभारी अरुणा सिंह को वहां बुलाया। इसके बाद परिजनों ने महिला थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी। इस पर महिला थाना पुलिस नेआरोपी चिकित्सक डॉ. जिमी जिंदल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज उसे हिरासत में ले लिया।
छेड़छाड़ की घटना के बाद आरोपी चिकित्सक का मुंह कालाकर उसके कपड़े फाड़कर जलूस में लेकर जाती भीड़ ।
पीड़ित युवती के परिजनों की ओर से डॉ. जिमी जिंदल के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत आई थी। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद होगी।
अरुणा सिंह, महिला थाना प्रभारी, फतेहाबाद।