मुठभेड़ स्थल पर मौजूद भारी पुलिसबल।
- फोटो : एएनआई
राज्य के लोगों को मेरी गारंटी है कि हम किसी को भी सूबे में कड़ी मेहनत से अर्जित शांति भंग करने की अनुमति नहीं देंगे। पंजाब को गैंगस्टरों और नशीली दवाओं के तस्करों से मुक्त करके शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। - भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब।
मूसेवाला की हत्या में शामिल छठा शार्प शूटर अभी फरार है। पंजाब पुलिस को उससे संबंधित कई अहम सुराग मिले हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे। - गौरव यादव, डीजीपी, पंजाब।