फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, परिजन बोले- पुलिसवालों ने मारा फिर दिया धक्का

Mon, 24 Apr 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
8वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
8वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत हो गई लेकिन कहानी में ट्विस्ट आ गया जब परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे पहले पुलिसवालों ने पहले पीटा फिर धक्का दे दिया, तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 9
8वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत
मामला पंजाब के मोहाली का है, जहां सेक्टर-105 स्थित एमआर एमजीएफ सोसाइटी में रविवार दोपहर को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। परिजनों को आरोप है कि सीआईए पटियाला की टीम सिविल ड्रेस में जबरन उनके घर घुसी और उनके बेटे तजिंदरपाल से मारपीट की। 
विज्ञापन

3 of 9
8वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत
इसके बाद उन्होंने उसे खिड़की से धक्का दे दिया। वहीं पटियाला के एसएसपी एस भूपति ने पुलिस पर लगे आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि तजिंदरपाल पर गैंगस्टरों को हथियार मुहैया करवाने का आरोप है। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। वह पुलिस के डर से खुद कूदा था। 

4 of 9
8वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत
35 वर्षीय तजिंदरपाल सिंह उर्फ तेजी बाबा मूल रूप से गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां का रहना वाला था और मोहाली में फ्लैट में किराए पर रहता था।। परिजनों के मुताबिक वह जिम में सप्लीमेंटरी पाउडर सप्लाई करने का काम करता था। जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे की है। 
विज्ञापन

5 of 9
Mohali Death
चार आदमी सेक्टर 105 स्थित एमआर एमजीएफ के सोसाइटी गेट पर पहुंचे। वहां के सिक्योरिटी गार्ड कुलविंदर सिंह ने बताया कि वे चारों स्विफ्ट डिजायर कार में थे। उन्होंने तजिंदरपाल से मिलने की बात की। गार्ड ने एंट्री करने और पहचान पत्र दिखाने को कहा। इस पर एक व्यक्ति ने अपना पुलिस का आई कार्ड दिखाया। रजिस्टर में उसने अपना नाम नहीं लिखा बल्कि सिर्फ एएसआई सीआईए स्टाफ पटियाला लिखा। 
विज्ञापन

6 of 9
Mohali Death
तजिंदरपाल के पिता अमरीक सिंह ने कहा कि जब वे चारों आए तो उन्होंने दरवाजा खोला। उन्होंने कहा कि अपने बेटे को बुलाओ। तजिंदरपाल जैसे ही बेडरूम से बाहर आया तो उन्होंने उसके साथ धक्कामुक्की और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच वह बेडरूम की ओर भागा और दरवाजा बंद कर दिया। इन्होंने धक्का मार कर बेडरूम का कुंडा तोड़ा और उसके बेटे को जबरन नीचे गिरा दिया। वे और उनकी पत्नी तुरंत नीचे पहुंचे और तजिंदर को उठाकर सीधा अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन

7 of 9
Mohali Death
भले ही घर वाले कह रहे है कि तेजी जिम में सप्लीमेंट सप्लाई करके परिवार को पाल रहा था वहीं पुलिस के अनुसार तेजी बाबा उर्फ बबला गैर कानूनी तरीके से गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई करता था। पुलिस का कहना है कि इसने लारेंस बिश्नोई गैंग को भी हथियार मुहैया करवाए थे। इस संबंध में पटियाला पुलिस ने एक आरोपी को 18 अप्रैल को पकड़ा था। जिसमें गैंगस्टर ने तेजी के नाम का खुलासा किया था और इसके बाद तेजी को केस में नामजद कर लिया गया था। 

8 of 9
Mohali Death
यह बात भी सामने आई थी कि एक मामले में तेजी की तलाश  गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़िया पुलिस को भी थी। जिक्रयोग है कि कुछ समय पहले ही नाभा जेल ब्रेक कांड हुआ था जिसमें कुछ गैंगस्टर फरार हुए थे। उसके बाद से ही पुलिस इन फरार हुए गैंगस्टरों का साथ देने वाले लोगों की तलाश कर रही थी। पटियाला के एसएसपी एस भूपति ने बताया कि उन्होंने संदीप नाम के एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि तेजी अवैध हथियारों की सप्लाई करता है।
विज्ञापन

9 of 9
Mohali Death
 संदीप ने पुलिस को बताया कि .315 की एक पिस्तोल जो तेजी ने उसे भी मुहैया करवाई थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि उसने अपने घर पर काफी संख्या में अवैध हथियार जमा कर रखें हैं। जो आने वाले समय में गैंगस्टरों को मुहैया करवाए जाने हैं। वहीं पता चला है कि तेजी बाबा पर रामदास पुलिस स्टेशन जो कि फतेहगढ़ सब डिवीजन में आता है उसमें अगस्त 2008 में तेजी के खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में लूट संबंध में कई धाराएं लगी थी। इसमें तेजी समेत चार लोग शामिल थे। वहीं पता चला है कि तेजी की तलाश में अमृतसर पुलिस भी लगी हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें