फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी-दामाद को गए थे मारने और सास का कर दिया कत्ल, प्लॉट में मिला नग्न शव

Mon, 29 Aug 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
पानीपत में रेप करने के बाद महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
लव मैरिज करने वाली बेटी और उसके पति को मारने के लिए गए थे, वे न मिले तो सास का कत्ल कर दिया। खाली प्लॉट में महिला का न्यूड शव मिला।
विज्ञापन

2 of 5
पानीपत में रेप करने के बाद महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वारदात हरियाणा के पानीपत में अंजाम दी गई। गांव बिंझौल में खेत में बने कमरे के बाहर सो रही महिल की सिर में रॉड मारकर हत्याकर दी गई। सवेरे बेटा प्रमोद जगाने के लिए गया तो कमरे से 50 मीटर की दूरी पर मां का नग्न अवस्था में पड़ा शव देखा। चारपाई भी खून से सनी थी। यह देखकर उसने तुरंत अपने भाई सुनील को बुलाया। पुलिस को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन

3 of 5
पानीपत में रेप करने के बाद महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
छोटे बेटे ने की थी लव मैरिजः पुलिस को दी ​शिकायत में मृतका के बेटे सचिन ने बताया कि उसके भाई सुनील ने मोदीपुर की ज्योति से 15 दिन पहले लव मैरिज की थी, लेकिन ज्योति के परिजन इससे नाराज ​​​थे। शुक्रवार को वे घर आए थे और सुनील ज्योति को जान से मारने की बात कर रहे थे। उस समय सुनील और ज्योति घर पर नहीं थे तो उन्होंने मां की हत्या कर दी।

4 of 5
पानीपत में रेप करने के बाद महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मां-भाई के खिलाफ मामला दर्जः पुलिस ने सचिन की शिकायत पर ज्योति की मां कल्लो और भाई प्रवीण के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को कई और लोगों पर भी शक है। जिसकी जांच जारी है। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। खुलासे के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पानीपत में रेप करने के बाद महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
रेप की आंशकाः पुलिस का कहना है कि मृतका के बेटे प्रमोद ने बताया ने रेप की आशंका जताई है। प्रमोद के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह खाना खाकर गया। सुबह करीब 6 बजे चाय पीने गया तो चारपाई पर खून दिखा। कमरे से करीब 50 मीटर दूर एक प्लॉट में महिला का नग्न अवस्था में शव मिला। टीम ने मेडिकल जांच के लिए सैंपल ले लिए हैं। रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि रेप हुआ या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें