online fraud
बिहार और झारखंड से चल ऑनलाइन ठगी का खेल
सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा ठग दिल्ली (एनसीआर), मेवात, राजस्थान के भरतपुर, मुजफ्फरपुर (बिहार), पटना (बिहार), नवादा (बिहार), जामताड़ा, दुमका, गिरिडीह, कोलकाता, देवघर (झारखंड) और साउथ परगाना (पश्चिम बंगाल) के शामिल हैं। ज्यादातर मामलों में मोबाइल नंबर की लोकेशन भी दिल्ली इन्हीं इलाकों की आती है।
वर्ष 2021 और 22 में हुए सबसे अधिक साइबर अपराध
पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 और 22 में अब तक बैंक फ्रॉड, हरासमेंट, सोशल मीडिया से संबंधित अपराध, हैकिंग, जॉब स्कैम, लॉटरी स्कैम, इंश्योरेंस स्कैम और फेक कस्टमर केयर बनकर ठगी के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। ओएलएक्स पर सामान बेचने से लेकर केवाईसी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी हो रही है।