मासूम बेटी से दुराचार के आरोपी को पिता ने पेड़ से बांधकर बेहद कठोर सजा दे डाली। मामला, पंजाब के बठिंडा जिले के एक गांव की है।
विज्ञापन
जिसने बेटी से किया रेप, पिता ने पेड़ से बांधकर दी खौफनाक सजा
2 of 5
बठिंडा में बाप ने बेटी के दुराचारी के हाथ काटे
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी को पुलिस अदालत में पेश करने ले जा रही थी। इसी बीच जिगर के टुकड़े के दर्द को न सह पाने वाले पिता ने आरोपी को दबोच लिया और दूर एक पेड़ से बांधकर कापे से दोनों हाथ शरीर से अलग कर दिए। घटना थाना नंदगढ़ के एक गांव की है। पुलिस ने दुराचार के आरोपी को बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
जिसने बेटी से किया रेप, पिता ने पेड़ से बांधकर दी खौफनाक सजा
3 of 5
बठिंडा में बाप ने बेटी के दुराचारी के हाथ काटे
- फोटो : अमर उजाला
साल 2014 में आरोपी ने गांव के नजदीक एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की सात माह की मासूम बेटी से दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया था। यह मामला तब से अदालत में विचाराधीन था। मंगलवार को आरोपी बठिंडा अदालत में पेशी पर पहुंचा।
जिसने बेटी से किया रेप, पिता ने पेड़ से बांधकर दी खौफनाक सजा
4 of 5
बठिंडा में बाप ने बेटी के दुराचारी के हाथ काटे
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच पीड़ित मासूम का पिता भी अदालत परिसर में पहुंचा और आरोपी को अपने साथ गांव झुंबा उठा ले गया। वहां उसने एक पेड़ से बांधकर आरोपी की दोनों बाजुओं को कापे से काट डाला। इसके बाद आरोपी को मरा समझकर बच्ची का पिता फरार हो गया।
जिसने बेटी से किया रेप, पिता ने पेड़ से बांधकर दी खौफनाक सजा
5 of 5
बठिंडा में बाप ने बेटी के दुराचारी के हाथ काटे
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलने पर थाना नंदगढ़ प्रभारी बलविंदर सिंह और डीएसपी आर चंद्र सैनी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बठिंडा के एसपीडी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि जख्मी युवक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। वारदात को अंजाम देने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दुराचार का आरोपी नाबालिग है।