फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों की हत्या कर ठेकेदार ने की खुदकुशी...पत्नी पर भी किया था वार, कांग्रेस विधायक का साला नामजद

Sun, 07 Feb 2021 12:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
मृतक ठेकेदार अपने बच्चों के साथ। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के फरीदकोट के नारायण नगर में नौजवान ठेकेदार कर्ण कटारिया ने पत्नी और दो बच्चों को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली थी। अब इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस विधायक के साले व मुक्तसर निवासी डिंपी विनायक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा 306 आईपीसी के तहत केस दर्जकर लिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 6
ठेकेदार अपने परिवार के साथ। ( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने यह केस मृतक ठेकेदार कर्ण कटारिया के सुसाइड नोट और उसके भाई अंकित कटारिया के बयान के आधार पर दर्ज किया है। बता दें कि कर्ण कटारिया व उसके दोनों बच्चों की मौत हो चुकी है जबकि उसकी पत्नी शीनम कटारिया को लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। 
विज्ञापन

3 of 6
बेटी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कर्ण कटारिया के छोटे भाई अंकित कटारिया ने पुलिस को बताया कि उनके पास ट्रक यूनियन गिद्दड़बाहा के फसलों की लिफ्टिंग के ठेके थे। मुक्तसर निवासी डिंपी विनायक का उनके सारे कामों में दखल था और वह उनसे उगाही करता था। पिछले व इस सीजन के दौरान वह उनसे एक करोड़ 22 लाख रूपये ले गया। इसी तरह बिजली के काम में भी वह उनसे जबरन वसूली कर रहा था और दावा करता था कि इस पैसे में विधायक का भी हिस्सा है।

4 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित के अनुसार जब भी डिंपी से पैसे वापस मांगे तो उसने राजनीतिक जोर की वजह से पैसे देने से साफ इंकार कर दिया जिसके कारण उसका भाई परेशान रहने लगा। दो दिन पहले डिंपी ने उसके भाई से कहा था कि पैसे तो वापिस नहीं मिलेगें, तू खुदकुशी कर लें।
विज्ञापन

5 of 6
अस्पताल में भर्ती पत्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना वाले दिन रात के समय भी डिंपी ने फोन करके उसके भाई को परेशान किया था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। सुसाइड नोट के साथ कर्ण कटारिया ने शपथ पत्र पर अपनी सारी अच-अचल जायदाद का मालिक अपने छोटे भाई अंकित को घोषित किया है। साथ ही लेन देन के विवरण की भी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक पर हत्या व इरादा ए कत्ल की धारा का केस दर्ज
उधर थाना कोतवाली पुलिस ने पत्नी व दोनों बच्चों को खुदकुशी करने वाले कर्ण कटारिया (मृतक) के खिलाफ भी हत्या व इरादा ए कत्ल की धाराओं के तहत अलग केस दर्ज किया है। कर्ण कटारिया पर आरोप है कि उसने अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर से पत्नी व दोनों बच्चों की हत्या करने की मंशा से फायर किए और बाद में खुद को भी गोली मार ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें