इन शातिर बदमाशों को देखिए। ये लोग बच्चों की खरीद फरोख्त करते थे। ढाई लाख में बेटी तो 5 लाख में बेटा बेचते थे। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 8
पंजाब के जालंधर में पकड़ा गया बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के जालंधर में स्टिंग ऑपरेशन का एक वीडियो सामने आया। इसमें डॉ. रमनदीप बच्चों का सौदा करने की बात करती दिखाई व सुनाई दे रही थीं। मेरे पास दो प्रेगनेंट लेडीज हैं, आप रुक सको तो आपको नवजन्मा बच्चा मिल सकता है, पर उसका दाम आपको अधिक खर्च करना पड़ेगा। उनकी डिलीवरी होने वाली है और आप चिंता न करो आपको नवजात बच्चा कुछ दिनों में ही दे देंगे।
विज्ञापन
3 of 8
पंजाब के जालंधर में पकड़ा गया बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस स्टिंग को आधार बनाते हुए बच्चों की खरीद फरोख्त करने के धंधे का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो चिकित्सकों समेत छह लोगों को वीरवार देर रात गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस को अब तक दो बच्चों की खरीद फरोख्त का पता चला है। एक बच्चा सरहिंद में 4.5 लाख रुपये में बेचा गया था, जबकि वीरवार को दूसरा बच्चा जालंधर में छह लाख रुपये में बेचने जा रहे थे कि गिरोह का पर्दाफाश हो गया।
4 of 8
पंजाब के जालंधर में पकड़ा गया बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस ने वीरवार रात को नेशनल इंटेग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी डॉ. विशाल भनोट और डॉ. रमनदीप कौर समेत छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, जो बच्चे खरीदने बेचने वाले गिरोह के सरगना थे। पुलिस को अब डॉ. रीना निवासी दकोहा फाटक और ज्योति निवासी नकोदर की तलाश है।
विज्ञापन
5 of 8
पंजाब के जालंधर में पकड़ा गया बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी हरजीत सिंह, एडीसी (पी) अमरीक सिंह पवार, एसएचओ नवदीप सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि इस कांड में डॉ. रीना निवासी दकोहा, ज्योति निवासी नकोदर भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। डीसीपी हरजीत सिंह ने बताया कि एक बच्चे को तो मौके से बरामद कर लिया है, जबकि सामने आया है कि दूसरा बच्चा सरहिंद बेचा गया था, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
6 of 8
पंजाब के जालंधर में पकड़ा गया बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि केस में किसी को बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी। उन्होंने कहा कि हरजिंदर कौर और सीमा उर्फ सीता दोनों एग डोनर हैं। वह डॉ. रमनदीप कौर व विशाल भनोट के पास आती थी और एग डोनेट करती थी। मानवाधिकार संगठन के प्रधान शशि शर्मा और राजीव शर्मा की मदद से पुलिस ने इस नेटवर्क को वीरवार आधी रात को ब्रेक किया था। पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर होटल में सौदा तय करवाने के बाद छापामारी कर इसका भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
7 of 8
पंजाब के जालंधर में पकड़ा गया बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
मानवाधिकार संगठन के प्रधान शशि शर्मा ने कहा कि उन्हें पता चला था कि कूल रोड पर 21-ज्ञान नगर स्थित सिटी एआरटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में नवजात बच्चे बेचने का रैकेट काफी तेजी से चल रहा है। बुधवार को उनके जिला प्रधान राजीव शर्मा एक लड़की के साथ उनसे मिले। डॉ. रमनदीप कौर ने राजीव से कहा कि वह खुद एक डॉक्टर है और बंगा की रहने वाली हैं। राजीव ने खुद को दिल्ली का रहने वाला बताकर बात को आगे बढ़ाया कि वह बेऔलाद है और बच्चे की जरूरत है। सौदा पांच लाख में तय हो गया।
पंजाब के जालंधर में पकड़ा गया बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
राजीव के मुताबिक वीरवार सुबह डॉ. रमनदीप के साथ नीमा के डॉ. विशाल भनोट आए। रात को बच्चा डिलीवर करने का वादा कर चले गए। रात को डॉक्टरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने होटल के कमरे के बाहर ट्रैप लगा दिया। बच्चा बेचने के लिए आशा निवासी मधुबन कॉलोनी उसका पति बृज मोहन, डॉ. विशाल भनोट, डॉ. रमनदीप कौर, दो दलाल हरजिंदर कौर व सीता निवासी ब्यास अमृतसर होटल में आए तो पुलिस ने सबको दबोच लिया था।