बाइक सवार तीन हमलावरों ने शुक्रवार रात सदर बाजार में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
2 of 6
कारोबारी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिजनों के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या, लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी वेस्ट सुमित कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
कारोबारी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही वारदात का खुलासा करने के लिए 10 पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है। सदर बाजार से सटे रोशनपुरा कॉलोनी के रहने वाले अशोक जिंदल ने पुलिस को बताया कि शुकवार रात उसका छोटा बेटा संजीव जिंदल (44) रोजाना की तरह दिल्ली के चांदनी चौक वाली दुकान से घर लौट रहा था।
4 of 6
कारोबारी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान घर के सामने गली में पहले से ही घात लगाकर बैठे दो युवक उसके पीछे-पीछे चलने लगे। घर के सामने पहुंचने पर बदमाशों ने उस पर तीन गोलियां दागी।
विज्ञापन
5 of 6
कारोबारी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
गोली मारने के बाद हमलावरों ने संजीव से बैग लूट लिया। गोलियों की आवाज सुनकर संजीव की पत्नी रीना बाहर आई। उसने हमलावरों को भाग कर पहले से खड़ी एक बाइक पर बैठकर भागते देखा।
यह वारदात पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया गया है कि जिंदल का सदर बाजार में भी कपड़े का कारोबार है। एसीपी संजीव बल्हारा, एसीपी सिटी अनिल कुमार, इंस्पेक्टर आनंद कुमार, सज्जन कुमार, बाबूलाल व चौकी प्रभारी, पटौदी रोड को मामले की जांच के लिए लगाया गया है।