सिरफिरा आशिक चाकू लेकर मंडी में घुसा और रोजी रोटी के लिए सब्जी बेच रही प्रेमिका की गर्दन काट दी। तस्वीरें इतनी दर्दनाक हैं कि देख नहीं पाओगे।
विज्ञापन
2 of 6
चंडीगढ़ में युवक ने प्रेमिका की गर्दन काटी
घटना चंडीगढ़ की है। एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। मृतका की पहचान सेक्टर-56 निवासी पूजा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
3 of 6
चंडीगढ़ में युवक ने प्रेमिका की गर्दन काटी
मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर पूजा मंडी में सब्जी बेच रही थी। इसी दौरान सुनील वहां आया और कोई जरूरी बात करने की बात कहते हुए उसे पास ही पार्किंग में ले गया। यहां सुनील ने उसे अपने साथ चलने को कहा। इस पर पूजा ने इंकार कर दिया। इसे लेकर दोनों में बहस होने लगी। बहस करते करते सुनील आवेश में आ गया और जेब से चाकू निकालकर पूजा का गला रेत दिया।
4 of 6
चंडीगढ़ में युवक ने प्रेमिका की गर्दन काटी
पूजा का गला रेतने के बाद सुनील वहां से फरार हो गया। वहीं पूजा खून से लथपथ हालत में अपनी फड़ी की ओर जाने लगी, लेकिन रास्ते में ही गिर पड़ी। यह देखकर लोग उसकी तरफ दौड़े और सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पीसीआर मौके पर पहुंची और जख्मी पूजा को लेकर पीजीआई पहुंची। अस्पताल में उपचार के दौरान पूजा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 6
चंडीगढ़ में युवक ने प्रेमिका की गर्दन काटी
घटनास्थल पर मौजूद पूजा के परिजनों ने बताया कि सुनील और पूजा दोनों मंडी में ही सब्जी बेचते हैं। परिजनों का आरोप है कि सुनील पूजा को पसंद करता था, लेकिन वह उसके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती थी। इस बात के चलते सुनील पिछले काफी समय से पूजा को परेशान कर रहा था। इसे लेकर उसने उसे कई बार चेताया भी था, लेकिन वह माना नहीं।
एसएचओ सेक्टर-26 जसपाल सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी सुनील को सेक्टर-26 की टिंबर मार्केट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून से सने कपड़े और जूते बरामद कर लिए हैं। उसके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया है।