फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरियों के बीच फंसा कंटेनर, इतने में आ गई सुपरफास्ट ट्रेन फिर...

Tue, 05 Dec 2017 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सतनाली मंडी (महेंद्रगढ़)
विज्ञापन
1 of 7
Haryana Train Accident
एक कंटेनर रेल पटरियों के बीच फंस गया, इतने में सुपरफास्ट ट्रेन आ गई। बस फिर क्या था टक्कर हुई और उसके बाद का नजारा खुद देखिए...
विज्ञापन

2 of 7
Haryana Train Accident
घटना हरियाणा के महेंद्रगढ़ की है, जहां नावां हॉल्ट स्टेशन के पास बने अंडरपास के नजदीक पिलर नंबर 152/8-9 के मध्य वहां से गुजर रहे इलेक्ट्रिक सामान से लदे बड़े कंटेनर के चालक वाहन को अंडरपास के नीचे से गुजारने की बजाय सीधा रेलवे ट्रैक के ऊपर से ले जाने लगा। इसी दौरान यह कंटेनर रेल पटरियों की बीच फंस गया।
विज्ञापन

3 of 7
Haryana Train Accident
इतने में अपने निर्धारित समय अनुसार 12457 दिल्ली-बीकानेर सुपरफास्ट आ गई और ट्रैक पर फंसे कंटेनर से जा टकराई। रेलगाड़ी की टक्कर से कंटेनर के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को बुझाया। इसके बाद दूसरा इंजन 3 घंटे के बाद ट्रेन को लेकर गया।

4 of 7
Haryana Train Accident
इस हादसे में कंटेनर के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई। उसके आगे का हिस्सा इंजन में फंसकर लगभग 300 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। ट्रेन चालक केसरी सिंह ने आपातकालीन ब्रेक लगाया, जिस वजह से यात्रियों को कोई जानमाल माल का नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन

5 of 7
Haryana Train Accident
हादसे के कारण लोहारू-सतनाली-रेवाड़ी मार्ग पर 8 घंटे रेल यातायात बाधित रहा। 5 ट्रेनें निरस्त की गईं, जबकि 4 के रूट बदलने पड़े। दुर्घटना के बाद दूसरा इंजन मंगवाकर वापस रेवाड़ी ले जाकर रूट बदलकर भिवानी-हिसार-सादुलपुर के रास्ते बीकानेर भेजा गया। उधर, कंटनेर में गीजर, पंखे, मैगी पेपर रखे हुए थे। हादसे से ट्रक में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। 
विज्ञापन

6 of 7
Haryana Train Accident
एक महिला हुई घायल तो दो हुई बेहोश
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलगाड़ी के इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद कंटेनर के एक हिस्से को इंजन करीब 300 मीटर तक घसीट ले गया और बाद में इंजन के चार पहिये भी ट्रैक से उतर गए। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। घटना को देखकर यात्रियों में उतरने के लिए अफरातफरी मच गई। इससे उतरते समय एक महिला गिर कर घायल हो गई। हादसे से लगी आग को देखकर दो महिलाएं बेहोश हो गईं। उनके पास के घर में लेटाया और प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Haryana Train Accident
ग्रामीणों की सहायता से हुआ बचाव
ट्रेन जैसे ही कंटेनर से टकराई तो जोर से आवाज हुई। आग देखकर ग्रामीण रेलवे लाइन के पास पहुंचे। वहां पर उन्होंने कंटनेर और ट्रेन के इंजन में देखकर घरों से पानी लाकर इंजन को बुझाया। इंजन की डीजल टंकी भी लीकेज हो चुकी थी अगर आग वहां तक पहुंच जाती तो शायद एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें