एक व्यापारी इतना तंग आ गया कि उसने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में जाकर जहर खा लिया, सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी।
विज्ञापन
2 of 7
रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी ने खाया जहर
मामला हरियाणा के कैथल जिले का है। यहां के कस्बा कलायत में रेडीमेड कपड़ों का बिजनेस करने वाले एक श्ख्स ने एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में जहर खाकर सुसाइड कर लिया। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
विज्ञापन
3 of 7
रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी ने खाया जहर
सुसाइड नोट में ब्याज पर दिए गए 48 लाख रुपए नहीं लौटने का जिक्र करते हुए उसने लिखा है कि मेरी जिंदगी ईश्वर ने जलील कर दी। मेरे पास अब कुछ नहीं बचा है। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम मुरारी लाल गोयल था, जो कस्बा कलायत के वार्ड-4 स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में रहता था। उसका रेडीमेड कपड़े का कारोबार था।
4 of 7
रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी ने खाया जहर
मुरारी लाल का ईश्वर सिंह नाम के प्रॉपर्टी डीलर के साथ प्रॉपर्टी के अलावा लाखों रुपए का लेन-देन था। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ईश्वर सिंह से मृतक मुरारी को 48 लाख रुपए लेने थे, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। पैसों की तंगी से परेशान मुरारी लाल ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में जाकर जहर खाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
5 of 7
रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी ने खाया जहर
मुरारी लाल ने भी इधर-उधर से रुपया उठा रखा था तो लेनदार उस पर भी दबाव बना रहे थे, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
विज्ञापन
6 of 7
रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी ने खाया जहर
मुरारी लाल ने इन सभी बातों का खुलासा सुसाइड नोट में भी किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी ईश्वर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मुरारी लाल के परिजनों और इलाके के दुकानदारों ने दुकानें बंद करके रोड जाम करके आरोपियों की जल्द से जल्द से गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया।
एसएचओ महावीर सिंह ने बताया कि आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में मृतक मुरारी के भाई सतीश कुमार की शिकायत पर ईश्वर, मंदीप और सत्यवान के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने का विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कानून प्रक्रिया के अनुसार प्रभावित परिवार के बयान कलमबद्ध किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है तथा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।