स्कूल से घर लौटी 10वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार दिनदहाड़े घर में घुसकर सनसनीखेज हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।। वारदात के समय छात्रा के परिजन घर पर नहीं थे। वे घर लौटे तो छात्रा का लहूलुहान शव देखकर शोर मचाया और पुलिस को इत्तला दी। छात्रा के शरीर पर तेज धार हथियार के गहरे निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
डीएवी स्कूूल की 10वीं की छात्रा की बेहरमी से हत्या
- फोटो : amar ujala
शव का पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 3 में रहने वाले गुरनाम सिंह की बेटी प्रिया डीएवी स्कूल में दसवीं की छात्रा थी। उसके पिता करनाल में शिक्षक हैं, ऐसे में वे घर से बाहर रहते हैं, उनका बेटा अमेरिका में रह रहा है। जबकि मां पड़ोस में ही किसी के घर शोक जताने गई थी। दोपहर बाद प्रिया स्कूल से घर लौटीं तब वह अकेली ही थी।
विज्ञापन
3 of 6
डीएवी स्कूूल की 10वीं की छात्रा की बेहरमी से हत्या
- फोटो : amar ujala
इस दौरान अज्ञात युवक घर में घुस आया और प्रिया पर तेज धार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर वह फरार हो गया। पड़ोस में किसी को इस वारदात का पता नहीं चला। कुछ देर बाद जब प्रिया की मां घर लौटी तो उसका लहूलुहान शव देखकर शोर मचाया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठे कर शव को अस्पताल पहुंचाया।
4 of 6
डीएवी स्कूूल की 10वीं की छात्रा की बेहरमी से हत्या
- फोटो : amar ujala
पुलिस को रात तक हत्यारे का सुराग नहीं लगा था। आसपास के इलाके में पूछताछ के साथ ही सीसी टीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है, ताकि कोई संदिग्ध नजर आए तो पुलिस हत्यारोपी तक पहुंच सके। हालांकि घटनास्थल वाले क्षेत्र में पुलिस को कहीं भी कैमरा नहीं लगा मिला।
विज्ञापन
5 of 6
डीएवी स्कूूल की 10वीं की छात्रा की बेहरमी से हत्या
- फोटो : amar ujala
छात्रा की हत्या क्यों की गई या किसी पर संदेह आदि के बारे में परिजनों ने फिलहाल पुलिस को कुछ नहीं बताया है। ऐसे में पुलिस के सामने यह पहेली बरकरार है कि छात्रा की किसी ने हत्या क्यों की। घटना के बाद आईजी और एसपी सहित कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का ब्यौरा लिया।
डीएवी स्कूूल की 10वीं की छात्रा की बेहरमी से हत्या
- फोटो : amar ujala
स्कूल से महज कुछ ही दूरी पर है छात्रा का घर सेक्टर 3 में ही डीएवी स्कूल स्थित है और स्कूल से महज कुछ ही दूरी पर छात्रा का घर है। जहां पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस द्वारा अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी स्कूल से ही उसके पीछे लगा होगा।