हवन सामग्री को यमुना नदी में प्रवाह करने आई महिला को किडनेप करने की कोशिश किडनेपर्स को भारी पड़ गई। महिला ने उन्हें ही पीट डाला।
विज्ञापन
2 of 5
बीच सड़क शेरनी बनी महिला ने की युवकों की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
मामला, यमुनानगर का है। दरअसल हुआ यूं कि महिला अपने घर में पूजा पाठ के बाद उसकी हवन सामाग्री को लेकर यमुना नहर में प्रवाह करने के लिए आई थी कि तभी एक गाडी में सवार 3 बदमाशों ने महिला से मारपीट की।
विज्ञापन
3 of 5
बीच सड़क शेरनी बनी महिला ने की युवकों की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं गाड़ी के पास आते ही बदमाशों ने महिला को अंदर धकेलने की कोशिश की लेकिन महिला ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज को सुनते ही जब आसपास के लोग महिला की तरफ दौड़े तो 2 आरोपी अपने एक साथी व गाड़ी को छोड़कर वहां से फरार हो गए लेकिन एक आरोपी लोगों के हत्थे चढ़ गया।
4 of 5
हरियाणा आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद
- फोटो : अमर उजाला
पहले तो लोगों ने इस बदमाश की जमकर धुनाई की और बाद में इसे पीड़ित महिला के हवाले कर दिया। लेकिन जैसे ही महिला के हाथ से यह आरोपी छुटा तभी गाड़ी को लेकर वहां से फरार हो गया।
बीच सड़क शेरनी बनी महिला ने की युवकों की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
फिलहाल महिला ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दे दी है जिस पर पुलिस उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दे रही है। आम लोगों के अनुसार वीडियों में आया कि आरोपी शराब बेचने का ठेकेदार है जिसकी अब पुलिस तलाश कर रही है।