फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी से रेस लगाते हुए बना रहे थे युवक वीडियो, हाल देख कांप जाएगी आत्मा

Wed, 10 May 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
Racing With Jan Shatabdi
ट्रेन को लेकर स्टंट के सनक की कई वीडियो आपने देखी होंगी। लेकिन इस बार ट्रेन से रेस लगाने की सनक भारी भूल साबित हो गई।
विज्ञापन

2 of 9
Racing With Jan Shatabdi
यमुनानगर रेलवे स्टेशन के समीप पश्चिमी यमुना नहर के पुल पर जन शताब्दी ट्रेन से रेस लगाकर पुल पार कर रहे दो युवकों की जान चली गई। 

 
विज्ञापन

3 of 9
Racing With Jan Shatabdi
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ये दोनों ट्रेन से पहले पुल क्रॉस करने की चाह में भागते हुए वीडियो भी बना रहे थे। पुल क्रॉस कर भी लिया, मगर उसी पल ट्रेन से कट गए। 

4 of 9
Racing With Jan Shatabdi
चश्मदीद की मानें तो जब जन शताब्दी गाड़ी पश्चिमी यमुना नहर के पुल को पार कर रही थी, तभी दो युवक रेल के आगे भागकर पुल को पार करने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 9
Racing With Jan Shatabdi
ये दोनों युवक गाड़ी से पहले पुल को पार करने का वीडियो भी बना रहे थे। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण ये दोनों पुल को तो पार गए, लेकिन ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

6 of 9
Racing With Jan Shatabdi
घटना के बाद इनमें से एक की डेड बॉडी पुल से करीब 20 मीटर तो दूसरे की 50 मीटर दूर मिली है। टूटे हुए मोबाइलों के जरिए इन दोनों की पहचान फर्कपुर के रहने वाले सूरज और विष्णु के रूप में हुई है। वहीं यह भी पता चला है कि दोनों दोस्त घर से घूमने की कहकर निकले थे और यहां ट्रैक पर पहुंच गए।
 
विज्ञापन

7 of 9
Racing With Jan Shatabdi
साथ ही मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे पुलिस का कहना है कि पुल पर अगर रेलगाड़ी आती है तो सिंगल ट्रैक होने की वजह से बचने का कोई रास्ता नहीं है।  इसी के चलते पहले भी हादसे हो चुके हैं। पहले भी एक बार इस पुल पर दो जानें जा चुकी हैं, जबकि एक ने नहर में कूदकर जान बचा ली थी।

8 of 9
Racing With Jan Shatabdi
उधर इस बारे में एसएचओ रेलवे थाना सुरेश कुमार का कहना है कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक पश्चिमी यमुना नहर के पुलिस ट्रेन के आगे भागने का वीडियो बनाने की कोशिश में दो युवक अपनी जान गवा बैठे हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
Racing With Jan Shatabdi
इनके टूटे हुए मोबाइल के सहारे से दोनों की पहचान की गई है। इसके अलावा इस बात की भी पूरी जांच की जाएगी कि ये दोनों ट्रेन से रेस लगाने के मामले में खिलाड़ी थे या फिर इनका वीडियो कोई और भी बना रहा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें