फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए इस वजह से युवक को गाड़ी से उल्टा बांधकर घसीटा, सड़क पर बिखरा खून मांस

Sat, 18 Mar 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 12
पंचकूला में इनेलो नेता के बेटे ने युवक को मारा
युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक को गाड़ी से उल्टा बांधकर सड़क पर इतना घसीटा कि उसका खून और मांस सड़क पर बिखर गया। वजह जानकर चौंक जाएंगे आप।
विज्ञापन

2 of 12
इनेलो पार्षद के बेटे ने नौ साथियों के साथ मिलकर की युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
घटना पंचकूला के सकेतड़ी की है। वरिंद्र मर्डर केस की जांच में पता चला है कि इनेलो पार्षद कुलजीत वड़ैच के बेटे मोन्टी और सकेतड़ी के अवतार सिंह के बीच एक हजार रुपये को लेकर रंजिश चल रही थी। झगड़ा मई 2016 में एक क्रिकेट मैच के दौरान हुआ था। सकेतड़ी के युवक 1 हजार रुपए की शर्त मोन्टी की टीम से जीत गए थे। जीतने के बाद अवतार तालियां बजा रहा था। यह देखकर मोन्टी को गुस्सा आया और उसने उसके सिर पर बैट मारा दिया था।
विज्ञापन

3 of 12
पंचकूला में जंगलराज का चला नंगा नाच - फोटो : अमर उजाला
यह मामला पुलिस थाने गया था, लेकिन पार्षद का बेटा होने के कारण उस समय पुलिस ने मामूली धारा लगा दी थी और मोन्टी को छोड़ दिया था। तब से उनके बीच रंजिश चल रही थी। नगर निगम चुनाव के दौरान भी दोनों में झगड़ा हुआ था। अवतार एक कांग्रेसी नेता के पक्ष में था। वहीं, मोन्टी अपनी मां कुलजीत वड़ैच के लिए कैंपेनिंग कर रहा था। सूत्रों के अनुसार उस वक्त मोन्टी ने कहा था कि अगर चुनाव जीत गए तो तुझे देख लेंगे।

 

4 of 12
वरिंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल - फोटो : अमर उजाला
इसी धमकी को पूरा करने के लिए मोन्टी सोमवार को अवतार से बदला लेने के लिए उसके घर आया था। उसका टारगेट अवतार ही था, लेकिन वह भाग गया। फिर मोन्टी अवतार की जगह उसकी बुआ के बेटे वरिंद्र को लेक गया। उन्होंने उसे गाड़ी से उलटा लटकाकर सड़क पर करीब 800 मीटर तक घसीटा और ऊपर से उस पर चाकुओं से वार करते रहे। इससे उसकी ऐसी हालत हो गई। कातिलों ने इतनी दरिंदगी दिखाई कि वीरेंद्र की लाश तक पहचाननी मुशिक्ल हो गई।
विज्ञापन

5 of 12
वरिंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल - फोटो : अमर उजाला
तीन और आरोपियों की पहचानः हरमन प्रीत मोन्टी की बुआ का बेटा है और वह भैंसा टिब्बा में अपने मामा के घर पर रहता था। अब इस केस में अमरीक सिंह, नवदीप सिंह, सर्वजीत सिंह का नाम भी आ रहा है, जो हमलावरों में शामिल थे। एमडीसी थाना प्रभारी मोहिंद्र सिंह ने कहा कि अभी रेड की जा रही हैं। थाना पुलिस के साथ-साथ सीआईए की टीमें लगी हुई हैं। पंजाब और ट्राईसिटी में हमलावरों की तलाश हो रही है।
विज्ञापन

6 of 12
वरिंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, वरिंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दबाव के कारण बदल दी गई है। यह आरोप वरिंद्र के परिजनों ने पंचकूला की पुलिस और रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टरों पर लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि उनके सामने वरिंद्र पर तलवारों से कई बार मारा गया, उसे एक किलोमीटर तक मुंह के बल गाड़ी से घसीटा और फिर कुचल दिया। मौके से हथियार भी बरामद किया गया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर्फ 20 इंजरी बताई गई है, इसमें भी तलवार से हमले का एक भी निशान नहीं है।
विज्ञापन

7 of 12
पंचकूला में इनेलो नेता के बेटे ने युवक को मारा
रिपोर्ट में हत्या को हादसा बताने की कोशिश की गई है। बता दें कि यह वही पंचकूला पुलिस है जिसने ज्योति मर्डर केस को भी पूरी तरह कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ज्योति हत्याकांड में आरोपी दून के विधायक रामकुमार चौधरी को केस कमजोर होने के कारण कोर्ट ने बरी कर दिया था। अब वरिंद्र हत्याकांड में भी पंचकूला पुलिस एक बार फिर यही खेल दोहराने की फिराक में हैं। जिसकी शुरुआत इस रिपोर्ट से हो चुकी है।

8 of 12
पंचकूला में इनेलो नेता के बेटे ने युवक को मारा
वीरवार को जारी वरिंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक भी तलवारों से हमले की पुष्टि नहीं है। जबकि हकीकत है कि वारदात की रात वरिंद्र पर बीसों बार तलवार मारी गई। जहां से वरिंद्र की लाश बरामद की गई है। उस जगह से फॉरेंसिक ने टीम तेजधार हथियार रिकवर भी किए हैं। इसके बावजूद सिर्फ 20 इंजरी के अलावा कुछ न आना रिपोर्ट को सवालों के कटघरे में लाता है।

9 of 12
पंचकूला में इनेलो नेता के बेटे ने युवक को मारा
मृतक वरिंद्र के मामा निर्मल सिंह और चचेरे भाई अवतार सिंह का कहना है कि हत्या के मुख्य आरोपी मनमीत उर्फ मोंटी की मां इनेलो से पार्षद है। ऐसे में राजनीतिक दबाव के कारण पंचकूला पुलिस हत्या के मामले को हादसा दिखाने की कोशिश कर रही है। इसी कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसे गैर इरादतन हादसा दिखाकर सजा कम कराई जा सके। जबकि वरिंद्र की मां व परिजनों ने कहा कि वरिंद्र के हत्यारों को सजा-ए-मौत की सजा से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।

10 of 12
पंचकूला में इनेलो नेता के बेटे ने युवक को मारा
नाम न बताए जाने की शर्त पर पंचकूला पुलिस के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि वरिंद्र की हत्या के बाद से पुलिस पर लगातार राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। वरिंद्र की हत्या के मुख्य आरोपी मनमीत उर्फ मोंटी और हरमनप्रीत को सजा से बचाने के लिए पंचकूला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन पर सुझाव दिए जा रहे हैं। ऐसे में मृतक के परिजनों ने अब हरियाणा के मुख्यमंत्री से न्याय के लिए गुहार लगाने का फैसला किया है।

11 of 12
पंचकूला में इनेलो नेता के बेटे ने युवक को मारा
परिजनों ने कहा कि अगर अन्याय किया गया तो वह संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे और पूरा पंचकूला उनका साथ देने को तैयार है। वरिंद्र के पोस्टमार्टम के लिए दो डॉक्टरों का स्पेशल पैनल तैयार किया गया था। जिसमें डॉक्टर केके बंसल और डॉ. मुनेंद्रा शामिल थे। डॉक्टरों का कहना है कि वरिंद्र की मौत का कारण ब्रेन हैमरेज, ब्रेन के अंदर का स्कल टूट जाना और शॉक है। वरिंद्र का दो बार पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की वीडियो भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

12 of 12
पंचकूला में इनेलो नेता के बेटे ने युवक को मारा
परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने कुछ भी नहीं बताया है, रिपोर्ट में तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। मैंने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मैं खुद डॉक्टरों के पैनल से इस संदर्भ में जानकारी लूंगा और उचित कार्रवाई करूंगा।
- अनिल कुमार धवन, डीसीपी, पंचकूला पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें