तीन युवकों ने एक युवक को पहले कपड़े उतारकर पीटा, फिर उसे मुर्गा बनाकर वीडियो बनाया। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
2 of 7
युवक को कपड़े उतारकर पीटा और मुर्गा बनाया
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। सरस्वती नगर में तीन युवक एक युवक को अगवा कर सुलतानपुर स्थित अपने फार्म हाउस पर ले गए। आरोपियों ने वहां युवक को नंगा कर पीटा, युवक ने आरोपियों के पैरों में गिरकर न पीटने की गुहार लगाई। लेकिन आरोपियों ने उसे पीटना बंद नहीं किया। आरोपियों ने मारपीट की मोबाइल से वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया। वीडियो देखने के बाद से पीड़ित युवक घर से लापता है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
3 of 7
युवक को कपड़े उतारकर पीटा और मुर्गा बनाया
पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद कर तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव सरस्वती नगर निवासी मेहर चंद ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का 19 वर्षीय सोनू 13 मार्च को कस्बे में ही किसी काम से जा रहा था। रास्ते में गांव छप्पर निवासी अंकित राणा ने अपने दोस्त मनका निवासी बंटी व एक अन्य के साथ मिलकर किसी बात को लेकर उसके साथ बहस करने लगे।
4 of 7
युवक को कपड़े उतारकर पीटा और मुर्गा बनाया
इसके बाद आरोपी युवक उसे अपने फार्म हाउस सुल्तानपुर के नजदीक लेकर गए। जहां पर आरोपियों ने उसके बेटे को नंगा कर पीटा। इस दौरान उसकी पिटाई का मोबाइल से वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे मुस्तफाबाद छोड़ कर फरार हो गए। मेहरचंद ने बताया मंगलवार को जब उसने वीडियो देख इस बारे में अपने बेटे सोनू से बातचीत की। मगर उसने उसे कुछ नहीं बताया। और बेइज्जती के डर से घर से बिना बताए कहीं चला गया।
विज्ञापन
5 of 7
युवक को कपड़े उतारकर पीटा और मुर्गा बनाया
मेहरचंद ने बताया के उसके बाद वह बाहर चला गया और वापिस नहीं लौटा। उन्होंने सोनू की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। फिर उसने घटना की सूचना छप्पर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद वीडियो क्लीपिंग के आधार पर आरोपी अंकित राणा व बंटी को नामजद करते हुए एक अन्य युवक के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
6 of 7
युवक को कपड़े उतारकर पीटा और मुर्गा बनाया
वीडियो में दिखाया गया है कि सोनू को अर्धनग्र किया हुआ है। एक युवक डंडों से उसकी पिटाई कर रहा है। वीडियो में सोनू पीटने वाले युवकों के पांव पकड़ रहा है। युवक पर डंडे भी बरसाए जा रहे हैं। पीड़ित की मां बबली रानी का कहना है कि उनसे तो यह वीडियो देखी भी नहीं गई। उन्हें बस पता है कि तीन युवकों ने उसके बेटे को पीटा है। जिससे आहत होकर वह घर से चला गया। उनकी मांग है कि आरोपियों को सजा मिले।
सोनू के परिजनों का यह भी कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद सोनू का कुछ पता नहीं चल रहा। उसे क्यों मारा उन्हें तो यह भी नहीं पता। वहीं छप्पर थाना प्रभारी ओम प्रकाश का कहना है कि इस मामले में मुस्तफाबाद निवासी मेहर चन्द की शिकायत पर अंकित राणा व बंटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अब डीआई (डिस्ट्रीक इंस्पेक्टर) कर रहे है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवक की तलाश जारी है।