एक दूसरे के बिना जिंदा नहीं रह सकते थे, इसलिए अपनी जिंदगी खत्म कर ली। युवक और युवती कमरे में जिस हाल में मिले, पुलिस वाले चौंक गए देखकर।
2 of 5
हरियाणा के हिसार में प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड
घटना हरियाणा के हिसार की है। नारनौंद में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों के शव लड़की के घर में फंदे से लटके मिले। लड़के के परिजनों ने तो अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन पुलिस ने लड़की का अंतिम संस्कार रुकवा दिया और शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद ही परिजनों को सौंपा और मामले की जांच शुरू कर दी। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले किया।
3 of 5
हरियाणा के हिसार में प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड
एसएचओ शेर सिंह ने बताया कि हमें दोनों को मारकर लटकाने की सूचना मिली थी। लड़का 12वीं कक्षा का छात्र था, जबकि लड़की 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। वीरवार को लड़की के घर में बने तूड़ी के कमरे से दोनों के शव लटके मिले। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। लड़के का तो दाह संस्कार कर दिया गया। लड़की के परिजन दाह संस्कार करने जा रहे थे तभी वहां पुलिस पहुंच गई और संस्कार से पहले ही शव नीचे उतार दिया।
4 of 5
हरियाणा के हिसार में प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड
शेर सिंह ने बताया कि पुलिस को लड़की के मामा ने सूचित किया था कि उसकी बहन के घर दोनो लड़का-लड़की को मारकर लटकाया गया है। इसके बाद हम हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। फिलहाल जांच की जा रही है। शुरूआती जांच से मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन पुलिस ऑनर किलिंग के पहलू से भी मामले को खंगाला जा रहा है।
ये लिखा है सुसाइड नोट में: हैलो डियर, मैं (लड़का) और (लड़की) आज एक बहुत बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं। मैं (लड़का) (लड़की) से प्यार करता हूं। हम दोनों एक दूसरे के बिना जिंदा नहीं रह सकते और हमारे परिवार सात जन्मों तक हमारी शादी नहीं करेंगे। इसलिए हमें एक साथ जीने नहीं तो मरने तो दे सकते हैं। आज हम दोनों एक दूसरे के साथ मरने जा रहे हैं। हमारा प्यार हमेशा अमर रहेगा और इसलिए हम दोनों आत्महत्या कर रहे हैं।