फतेहगढ़ छन्ना रोड पर बिजली के पार्ट बनाने वाली फैक्ट्री में मशीन का कंप्रेशर फटने के कारण हुए धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा मशीन चेक करने लुधियाना से आए मेकेनिकल इंजीनियर और फैक्ट्री मालिक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें नाजुक हालत में डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Barnala Blast
थाना सदर के प्रभारी गोरववंश ने बताया कि बिजली के पार्ट बनाने वाली फैक्ट्री में एक मशीन खराब चल रही थी। इस कारण फैक्ट्री मालिक माणिक गर्ग ने लुधियाना की जिस एजेंसी से मशीन खरीद की थी, उससे इसकी शिकायत की। एजेंसी ने मशीन ठीक करने के लिए इंजीनियर विशाल अरोड़ा व उसके हेल्पर मनदीप सिंह को बुधवार को फैक्ट्री में भेजा।
विज्ञापन
3 of 5
Barnala Blast
माणिक गर्ग की मौजूदगी में इंजीनियर व उसके हेल्पर ने रिपेयरिंग के उद्देश्य से मशीन को चलाकर उसे चेक करना शुरू किया। इसी बीच अचानक मशीन का कंप्रेशर जोर के धमाके के साथ फट गया।
4 of 5
Barnala Blast
इसमें फैक्ट्री का फोरमैन श्रीमान सिंह, उसका हेल्पर जतिंदर सिंह और इंजीनियर के हेल्पर मनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इंजीनियर और फैक्ट्री मालिक माणिक गर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख बलजोत सिंह राठौर, एसपीडी स्वर्ण सिंह खन्ना, डीएसपी कुलदीप सिंह विर्क, डीएसपी राजेश कुमार छिबर और थाना सदर के प्रभारी गौरववंश भारी पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया। बलजोत सिंह राठौर ने बताया कि जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।