बैंक्वेट हॉल में आगे शादियां होती थीं, पीछे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलता था। व्हाट्स एप पर लड़कियों की बुकिंग होती थी। देखिए, क्या था प्रोसेस?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
sex racket rohtak
- फोटो : amar ujala
मामला, रोहतक के बैंक्वेट हॉल कमल गार्डन में सामने आया। यहां देह व्यापार को चलाने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा था। गिरोह के संपर्क में जब कोई ग्राहक आता था तो पहले उसकी पूरी प्रोफाइल की जांच की जाती थी। इसके बाद ग्राहक को कई लड़कियों के फोटो व्हाट्स एप पर भेजे जाते थे। जब ग्राहक किसी लड़की को पसंद कर लेता था तो संबंधित लड़की को दिल्ली से लाया जाता था।
विज्ञापन
3 of 6
sex racket rohtak
- फोटो : amar ujala
पुलिस का कहना है कि लड़कियां इस काम के लिए 5 से 40 हजार रुपये तक लेती थी। बाद में स्थानीय एजेंट के माध्यम से लड़कियों को दिल्ली छोड़ दिया जाता था। पुलिस ने देह व्यापार के नेटवर्क को तोड़ने के लिए दिल्ली में भी छापेमारी की तैयारी की है। गार्डन से पकड़ी गई दोनों युवतियों को अलग-अलग समय के लिए लाया गया था। पुलिस पूछताछ में एक युवती ने बताया कि वह 15 हजार रुपये में चार दिनों के लिए आई थी।
4 of 6
sex racket rohtak
- फोटो : amar ujala
दूसरी लड़की का कहना है कि उसे 8 हजार रुपये में एक रात के लिए लाया गया था। दिन के हिसाब से ग्राहकों से रकम वसूली जाती थी। फोटो दिखाकर युवतियों के रेट बताए जाते थे। योजना के तहत देह व्यापार चलाने वाले गिरोह को दबोचा है। एसपी से छापे की अनुमति मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने पुलिस कर्मी को ग्राहक बनाकर कमल गार्डन में भेजा था। एजेंट ने पुलिस कर्मी को ग्राहक समझकर सौदा कर लिया। जैसे ही सौदे की बात पूरी हुई पुलिस ने छापा मार दिया।
विज्ञापन
5 of 6
रोहतक के शीतल मॉल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से लड़कियों लाता था नीरज: लड़कियों को दिल्ली से लाने और ले जाने की जिम्मेदारी नीरज की थी। एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि नीरज ही ग्राहक तैयार करता था। डील होने के बाद वह लड़कियों को लेने दिल्ली जाता था। गार्डन में लड़कियों को एक दो दिन रखने के बाद उन्हें दिल्ली छोड़ दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी नीरज गार्डन में एजेंट के रूप में काम करता था। कमल गार्डन में 6 महीने से देह व्यापार किया जा रहा था।
रोहतक के शीतल मॉल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
40 हजार महीना किराये पर लिया है गार्डन: एसएचओ ने बताया कि गौतम एक महीने में गार्डन का करीब 40 हजार रुपये किराया देता है। गार्डन मालिक से देह व्यापार की गतिविधियां छिपाने के लिए शादी समारोह का आयोजन करवाता था। गार्डन के भवन के प्रथम तल पर बने चार कमरों में गंदा काम किया जाता था। एसएचओ ने बताया कि गार्डन के प्रथम तल पर चार कमरे हैं। देह व्यापार में इन्हीं कमरों का प्रयोग किया जाता था। मौके से कई संदिग्ध सामान मिले हैं।