भिवानी के गांव दिनोद में युवती के चेहरे पर तेजाब फेंकने की घटना में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिसके चलते ही एसिड अटैक हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
एसिड अटैक मामले में खुलासा
भिवानी के गांव दिनोद में 23 दिसंबर को एक युवती के चेहरे पर ममेरे भाई द्वारा डाला गया तेजाब आपसी रंजिश के कारण नहीं बल्कि बहन के साथ अवैध संबंध के चलते डाला गया था। यह खुलासा खुद आरोपी विष्णु ने पुलिस रिमांड के दौरान किया।
विज्ञापन
3 of 5
एसिड अटैक मामले में खुलासा
युवती पर एसिड फेंकने वाला कोई और नहीं बल्कि ममेरा भाई था। जिसने पारिवारिक रंजिश के चलते यह घिनौनी हरकत की। इसमें युवती का मुंह, गर्दन और हाथ झुलस गए थे। पुलिस ने शक के आधार पर ममेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
4 of 5
एसिड अटैक मामले में खुलासा
पुलिस ने इस मामले में आरोपी विष्णु से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उसका युवती से प्रेम प्रसंग था। लेकिन पिछले कुछ समय से वह उससे बात नहीं कर रही थी। युवती ने विष्णु से उसको भूल जाने की सलाह भी दी थी। जिसके चलते वह नाराज था और गुस्से में उसने यह कदम उठाया।
इससे पहले युवती ने अपने बयानों में बताया था कि अंधेरा होने के कारण वह नहीं देख पाई कि कौन था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने दो दिन के अंदर ही मामले का पटाक्षेप कर दिया। पुलिस ने मामले में युवती के ही मामा के लड़के चांग वासी 28 वर्षीय विष्णु को काबू किया था।