श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की आरोपी बलविंदर कौर की हत्या का असली सच सामने आ गया है। हत्यारों की तस्वीरें भी CCTV में कैद हो गई है। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 5
Lady Murder Ludhiana
- फोटो : amar ujala
वारदात, मंगलवार को लुधियाना में गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब आलमगीर के बाहर हुई। बलविंदर कौर (47) कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आई थी। बलविंदर को बेअदबी कांड से नाम बाहर निकालने की बात कहकर गुरुद्वारे बुलाया गया था। हत्या की वारदात को बाइक सवार दो युवकों ने अंजाम दिया। आरोपियों ने बलविंदर के बेटे पर भी पिस्तौल तानी, जिसके डर से वह वहां से गुरुद्वारा साहिब की ओर भागा। इस दौरान आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
Lady Murder Ludhiana
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार बलविंदर अपने गांव घवद्दी जाने के बजाय ढोलेवाल चौक के पास रहने वाली अपनी बहन के घर चली गई। वह कुछ दिनों से वहीं पर रह रही थी। मंगलवार सुबह बलविंदर कौर को किसी ने फोन किया और कहा कि वह उसका नाम बेअदबी कांड से बाहर निकलवा देगा और वह गुरुद्वारा के बाहर आ जाए। इसके बाद बलविंदर कौर अपने बेटे रणजोध सिंह के साथ ऑटो में गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब चली गई। पुलिस ने गांव जागो के रहने वाले गुरप्रीत सिंह और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
4 of 5
Lady Murder Ludhiana
- फोटो : amar ujala
गुरुद्वारा साहिब के पास ऑटो रुका तो बलविंदर कौर अंदर बैठी रही, जबकि ऑटो चालक और रणजोध सिंह बाहर खड़े हो गए। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने बलविंदर कौर से बात करनी चाही। दोनों ऑटो में जाकर बैठ गए। इसी दौरान युवकों ने बलविंदर को छाती में गोली मार दी। रणजोध दोनों आरोपियों को रोकने के लिए आगे बढ़ा तो उन्होंने उस पर भी पिस्तौल तान दी। इससे रणजोध डर गया और गुरुद्वारा साहिब की तरफ भाग गया। आरोपियों की पिस्तौल नहीं चली और वह बाइक पर फरार हो गए। जब तक रणजोध बलविंदर को अस्पताल ले जाता, उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस के हाथ इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हाथ लगी है। इसमें बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिख रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच आस-पास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पुलिस को एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है, जिसमें दो पगड़ीधारी युवक फरार होते दिख रहे हैं। पुलिस इन्हीं को संदिग्ध मान रही है। एसीपी गिल सुरिंदर मोहन ने कहा कि आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।