मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी नामंजूर हो गई। एक बस काल बनकर आई और श्रद्धालुओं को कुचलती चली गई गई। हादसे का सच सामने आ गया है।
2 of 6
Bus Accident
- फोटो : amar ujala
हादसा, उस वक्त हुआ जब मोगा से आई एक निजी कंपनी की बस का ड्राइवर उतराई पर बस पर से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू बस सड़क किनारे पुलिया पर जा चढ़ी। इस दौरान पुलिया पर और उसके पास बैठ कर आराम कर रहे श्रद्धालु बस तले कुचले गए। सड़क पर लाशें बिछती चली गईं।
3 of 6
लार के चौराडीहा में सड़क हदसे के बाद नाराज लोगों ने लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग के गांव सलेरन स्थित पुलिया और आसपास बैठे श्रद्धालुओं पर बस चढ़ने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में से चार को लुधियाना रेफर कर दिया गया है। मृतकों में चार एक ही परिवार के बताए जाते हैं।
4 of 6
Bus Accident
- फोटो : amar ujala
श्रावण मेले के चलते हजारों की तादाद में श्रद्धालु चिंतपूर्णी रोड पर आ- जा रहे थे जिससे लंबे जाम जैसे स्थिति बन आई और करीब 15 किलोमीटर दूर हादसे की जगह से अस्पताल तक पहुंचने में दो घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा था। मृतकों में चार की पहचान हो पाई थी।
5 of 6
बीना में सड़क हादसे के बाद वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर लगा जाम।
विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने हादसा होते हुए देखा तो अपने साथियों और लोगों की मदद से बस तले फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। उन्होंने तुरंत प्रशासन को हादसे की सूचना दी और घायलों को अपनी गाड़ी में डाल अस्पताल पहुंचवाया। जेसीटी मिल्स व रिलायंस फैक्टरी को सूचित कर उनकी एंबुलेंस मंगवाई।
मरने वालों में जेसीटी मिल्स का एक वर्कर जितेश कुमार निवासी बिहार और स्थानीय पुरहीरां निवासी समित्री पत्नी सोहन लाल, उसकी भतीजी सोनिया पत्नी सोनू, बेटी नीना पुत्री सोहन लाल और बलविंदर कौर बब्बू शामिल थीं। डीसी ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।