पति के पड़ोसन संग अवैध संबंधों से दुखी होकर सुसाइड करने वाली विवाहिता की मां ने भी सुसाइड की धमकी दे दी है। देखिए क्या है मामला?
विज्ञापन
2 of 6
पति के अवैध संबंधों के चलते ब्यूटी पार्लर संचालिका ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
मामला, सिरसा का है। यहां की रहने वाली रीतू ने हर खाकर इसलिए सुसाइड कर ली क्योंकि उसके पति का अपनी पड़ोसन कंचन के साथ अफेयर था। मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में रीतू ने लिखा था कि मेरे पति मनीष का कोई कुसूर नहीं है। उसे पड़ोसन कंचन ने अपने प्रेम जाल में फंसा रखा है। कंचन को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
3 of 6
पति के अवैध संबंधों के चलते ब्यूटी पार्लर संचालिका ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
रीतू के अंतिम संस्कार के समय उसके परिजनों ने कंचन के घर पर पत्थर बरसा दिए थे। मामले में मंगलवार को परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही रीतू की मां ने धमकी दी है कि यदि आरोपी कंचन को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह भी सुसाइड कर लेगी। कंचन परिवार सहित घर से फरार है। घर के बाहर ताला लटका हुआ है।
4 of 6
पति के अवैध संबंधों के चलते ब्यूटी पार्लर संचालिका ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
रोनियां रोड स्थित गली नेकी गुर्जर वाली में मनीष कुमार का घर है। मनीष की पत्नी रितू ब्यूटी पार्लर चलाती थी। रितू को पति हरकतों को देखकर उस पर संदेह हुआ कि उसका किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है। वीरवार को उसने पति मनीष को पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
विज्ञापन
5 of 6
पति के अवैध संबंधों के चलते ब्यूटी पार्लर संचालिका ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
पति के पड़ोसन के साथ अवैध संबंध स्थापित करने नाराज रितू पति समक्ष अपना गुस्सा जाहिर किया। जिसके बाद घर में झगड़ा हो गया, बात मारपीट तक पहुंची गई। पति की बेवफाई से नाराज रितू ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवाले उसे अस्पताल ले आए। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक होते देख उसे हिसार रेफर कर दिया।
पति के अवैध संबंधों के चलते ब्यूटी पार्लर संचालिका ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को उपचार के दौरान रितू की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सब्जी मंडी चौकी पुलिस हिसार पहुंची। पुलिस ने मृतका के घरवालों का बयान दर्ज किया। परिजनों ने पति मनीष और महिला कंचन के खिलाफ बयान दिया। उनका कहना है कि उक्त दोनों की गलत हरकतों के कारण रितू को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।