फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: प्रदर्शन के बीच युवक ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस भी कुछ न कर पाई

Wed, 21 Dec 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
1 of 6
ईजीएस अध्यापकों ने बठिंडा-अमृतसर हाईवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला
अध्यापक सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उनमें से एक अध्यापक ने ऐसा कदम उठा लिया जो किसी ने नहीं सोचा था। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 6
ईजीएस अध्यापकों ने बठिंडा-अमृतसर हाईवे किया जाम
मामला पंजाब के बठिंडा का है, जहां ईजीएस अध्यापकों ने बठिंडा-अमृतसर और सुविधा कर्मियों ने बठिंडा-मानसा नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 6
ईजीएस अध्यापकों ने बठिंडा-अमृतसर हाईवे किया जाम
यूनियन नेता स्वर्णा देवी ने बताया कि सोमवार को जाम के दौरान सरकार के रवैया से परेशान होकर अध्यापक बीरबल और रामपाल समेत एक अन्य अध्यापक ने जहर निगल लिया था। उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उनकी हालत में सुधार है। 

4 of 6
ईजीएस अध्यापकों ने बठिंडा-अमृतसर हाईवे किया जाम
अध्यापक यूनियन नेता स्वर्णा देवी ने बताया कि अध्यापक सरकार से नौकरी पर रेगुलर करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग को अनदेखा कर रही है। एसएसपी स्वपन शर्मा ने उनको बैठक के लिए बुलाया है, जिस वजह से उन्होंने अपना धरना एक बार स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर बैठक में कोई निर्णय न हुआ तो वह फिर से धरना लगा देंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
ईजीएस अध्यापकों ने बठिंडा-अमृतसर हाईवे किया जाम
दूसरी तरफ सुविधा कर्मियों और डीसी कार्यालय से संबंधित स्टाफ ने अपनी मांगों के लिए एक घंटे तक बठिंडा-मानसा नेशनल हाईवे जाम कर दिया। यूनियन नेता मेघ सिंह का कहना है कि सरकार उनकी मांग को जानबूझकर अनदेखा कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ईजीएस अध्यापकों ने बठिंडा-अमृतसर हाईवे किया जाम
वहीं जाम लगने से पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। जिला ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत ट्रैफिक रूट को बदला, लेकिन ट्रैफिक ज्यादा होने से व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ, बल्कि लोगों की परेशानियां और बढ़ गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें