फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप्पल स्टोर से सेकेंडों में उड़ाए लाखों के फोन, तरीका देख हो जाएंगे हैरान

Tue, 20 Dec 2016 03:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एप्पल स्टोर में घुसते चोर - फोटो : youtube
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक एप्पल स्टोर चोरों की पंसदीदा जगह बन गया है। चार दिन के अंदर यहां दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। चोर स्टोर में घुसते हैं और महज कुछ सेकेंडों में महंगे फोन उठाकर फरार हो जाते हैं। ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है और इसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।

अंतिम स्लाइड में देखें वीडियो..
विज्ञापन

Video: एप्पल स्टोर से सेकेंडों में उड़ाए लाखों के फोन, तरीका देख हो जाएंगे हैरान

2 of 5
चोरी करते चोर - फोटो : you
सैन फ्रांसिस्को के चेस्टनट स्ट्रीट में स्थित स्टोर में पहली बार चोरी 25 नवंबर को हुई। इस दौरान स्वेटसर्ट से मुंह ढके हुए तीन आरोपी स्टोर में घुसे और धड़ल्ले से फोन उठाने लगे और वहां मौजूद स्टोर के कर्मी स्तब्ध रह गए कि वे करे क्या और क्या नहीं।
विज्ञापन

Video: एप्पल स्टोर से सेकेंडों में उड़ाए लाखों के फोन, तरीका देख हो जाएंगे हैरान

3 of 5
फरार होते चोर - फोटो : youtube
इस घटना के बाद स्टोर कर्मियों ने सीख नहीं ली और चार दिन बाद यानि 29 नवंबर को चारों चोर फिर स्टोर में आए और लाखों के महंगे फोन लेकर फरार हो गए। हालांकि, इस बार स्टाफ ने उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन शातिर हाथ नहीं आए।

Video: एप्पल स्टोर से सेकेंडों में उड़ाए लाखों के फोन, तरीका देख हो जाएंगे हैरान

4 of 5
दूसरी बार चोरी के लिए आते चोर - फोटो : youtube
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दुनिया के महंगे मोबाइल के स्टोर में चोरी की गई हो। कैलीफोर्निया के बरकर्ली में एप्पल स्टोर को 9 दिनों के अंदर तीन बार लूटा गया।  आठ चोर स्टोर में घुसे और करीब 50 फोन लेकर रफू चक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Video: एप्पल स्टोर से सेकेंडों में उड़ाए लाखों के फोन, तरीका देख हो जाएंगे हैरान

5 of 5
दूसरी बार चोरी करके हुए फरार - फोटो : youtube
चौंका देने वाली बात है कि ये अगले दिन इसी स्टोर में 20 फोन चराए गए। 9 दिन के अंदर तीसरी बार भी ये स्टोर चोरों का निशाना बना। चोरों का झुंड स्टोर में आया और कई इलेक्ट्रोनिक आइट्म्स उड़ा ले गया। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक एप्पल ने अपने अधिकारियों को चोरी के बारे में कुछ भी जानकारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें