फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में चली गोली में ढेर हुई थी 'गर्भवती' डांसर, अब पति की मौत से उलझा केस

Fri, 10 Feb 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
विज्ञापन
1 of 6
शादी समारोह में डांसर के कत्ल का मामला
एक शादी में चलाई गई गोली से स्टेज पर नाच रही 'गर्भवती' डांसर की मौत हो गई थी। अब उसके पति की मौत ने मामले को और भी उलझा दिया है। जानिए क्या हुआ?
विज्ञापन

2 of 6
शादी समारोह में डांसर के कत्ल का मामला
दरअसल, पंजाब में बठिंडा के बहुचर्चित डांसर कुलविंदर के पति राजिंदर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने उक्त मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है, ऐसा हो जाने से पुलिस भी सकते में है। वहीं मृतक के पिता ने आशंका जताई है कि राजिंदर की मौत के पीछे ससुरालियों का हाथ है। एएसआई जगदीश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
शादी समारोह में डांसर के कत्ल का मामला
राजिंदर सिंह के पिता सुखदेव सिंह वासी जोगी मोहल्ला दीप सिंह नगर मलोट ने पुलिस को बताया कि 3 दिसंबर को मौड़ मंडी में एक शादी समारोह में कार्यक्रम के दौरान उनकी बहू कुलविंदर कौर की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद राजिंदर सिंह के बयान पर गोली चलाने वाले पर केस दर्ज हुआ था। इस संबंधी अदालत में कानूनी कार्रवाई भी चल रही थी।

4 of 6
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
सुखदेव सिंह ने बताया कि कुलविंदर कौर की माता मनजीत कौर व पिता बलदेव सिंह आरोपियों के साथ समझौता करने का प्रयास कर रहे थे। वहीं उनका बेटा उनसे समझौता नहीं करना चाहता था। मंगलवार रात उन्हें राजिंदर के ससुरालियों का फोन आया कि वह उसे बठिंडा से मलोट अपने पास ले आए हैं, क्योंकि उसकी तबियत खराब थी। साथ ही उन्हें भी इलाज के लिए अपने पास बुलाया।
विज्ञापन

5 of 6
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
सुखदेव के अनुसार वह रात होने की वजह से नहीं जा सके। उन्हें लगा कि राजिंदर के ससुराली उसे डॉक्टर को दिखा देंगे। सुबह उन्हें पता लगा कि उनके बेटे राजिंदर की मौत हो चुकी है। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में सुखदेव सिंह के अनुसार राजिंदर को उसके ससुराली रात के समय एक आरएमपी डॉक्टर के पास ले गए थे। उसकी दवा से वह ठीक नहीं हुआ। करीब ढाई बजे उसे अन्य अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शादी समारोह में गोली लगने से डांसर की मौत
सुखदेव सिंह ने आशंका जताई है कि राजिंदर की मौत के पीछे ससुरालियों का हाथ है। वह उसे पुलिस केस बनने के चक्कर में सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए नहीं ले गए। बता दें कि पिछले साल तीन दिसंबर को मौड़ मंडी में आशीर्वाद पैलेस में शादी समारोह में गोली लगने से डांसर कुलविंदर कौर की मौत हो गई थी। हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने मुख्य आरोपी बिल्ला समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया था। अब मामला अदालत में है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें