फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्को-बार में जाने वालीं लड़कियां सावधान, आपके साथ भी हो सकता है ऐसा

Thu, 08 Jun 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
अमृतसर में बार मैनेजर की पिटाई
डिस्को-बार आदि में जाने वाले लड़के-लड़कियां सावधान हो जाएं। देख लीजिए कहीं आपके साथ भी ऐसा न हो जाए...
विज्ञापन

2 of 6
अमृतसर में बार मैनेजर की पिटाई
दरअसल, पंजाब के अमृतसर के एक बार में वहां का मैनेजर सीसीटीवी से लड़कियों के वीडियो निकालकर उन्हें वायरल कर देता था ताकि उस वीडियो के देखकर ज्यादा से ज्यादा युवा उसके बार में आए। 
विज्ञापन

3 of 6
अमृतसर में बार मैनेजर की पिटाई
लेकिन बार मैनेजर की काली करतूतों का पर्दाफाश हो गया और कुछ लड़कों ने बार के मैनेजर और स्टाफ ब्वॉय को जमकर पीटा, उनके कपड़े तक फाड़ दिए। युवकों का आरोप है कि वे लोग बार में आने वाली लड़कियों के वीडियो सीसीटीवी से निकालकर वायरल कर देते थे।

4 of 6
अमृतसर में बार मैनेजर की पिटाई
इस कारण लड़कों ने उनकी पिटाई की और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। रणजीत एवेन्यू बार में शराब और डांस पार्टियां आयोजित होती है। यहां लड़के और लड़कियां दोनों ही जाते हैं। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगे हुए थे, लेकिन बार मैनेजर उनका मिसयूज करता था।
विज्ञापन

5 of 6
अमृतसर में बार मैनेजर की पिटाई
लड़कियों ने इसकी शिकायत परिजनों और दोस्तों से की। उसके बाद कुछ युवक बार में घुस आए और जमकर मारपीट की। पिटाई से संतुष्ट हो जाने के बाद युवकों ने बार मैनेजर को उसकी गलती बताई। मामला बताने के बाद युवकों ने मैनेजर से लिखित में माफीनामा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमृतसर में बार मैनेजर की पिटाई
कैमरे के सामने हाथ जोड़कर माफी मंगवाई। मारपीट के अगले दिन बदनामी से बचने के लिए बार ओपन नहीं किया गया। घटना के बाद स्टाफ भी वहां से भाग गया था। बार मैनेजर ने मामले की शिकायत पुलिस को भी नहीं दी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें