फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Facebook पर इन एप्स के इस्तेमाल से बचें, आपके साथ भी हो सकता है साइबर फ्रॉड

Mon, 07 Aug 2017 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Facebook App
‘जानें कैसा होगा आपका भविष्य, जानें आपकी शादी कब होगी, पिछले जन्म में आप क्या थे, आपकी शक्ल किस सेलिब्रिटी से मिलती है’ ऐसे रोचक एप का अगर आप फेसबुक पर इस्तेमाल करते हैं तो अगली बार ऐसा करने से पहले कई बार सोचें।
विज्ञापन

2 of 7
फेसबुक यूजर
क्योंकि ये एप दरअसल साइबर अटैक का भी कारण बन सकते हैं। इसके जरिए एप बनाने वाले आपकी निजी जानकारी जुटा कर एक डाटा बनाते हैं और उसे साइबर वर्ल्ड में बेचते हैं। वहां से आपके नाम और जानकारी से हैकर क्या-क्या कर सकते हैं, इसका आपको इल्म भी नहीं होगा।
विज्ञापन

3 of 7
Facebook
स्टैलर डाटा सॉल्यूशन कंपनी के फाउंडर और साइबर एक्सपर्ट राजेश राणा के अनुसार लोग सुबह शाम फेसबुक या अन्य सोशल साइट्स का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन जाने-अंजाने उससे होने वाले नुकसान को नहीं जानते हैं।

4 of 7
फेसबुक पर साइबर अपराधी फेक नाम से या वेबसाइट्स से एप अपलोड करते हैं। इनमें आपके भविष्य, शादी कब होगी वगैरह के बारे में बताया जाता है। अक्सर लोग इन एप का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए आपको थोड़ी सी जानकारी देनी होती है और उसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होता है।
विज्ञापन

5 of 7
Facebook
वास्तव में इस तरह के एप के जरिए साइबर अपराधी आपकी निजी जानकारी जुटा लेते हैं। इसके बाद अन्य जानकारियां जुटायी जाती हैं, जिनमें आपकी जन्म तिथि से लेकर बैंक खातों, आईडी, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, किन-किन बैंकों में अकाउंट है, कौन-कौन सी इंश्योरेंस पॉलिसी हैं, आप कहां नौकरी करते हैं या कहां पढ़ाई करते हैं आदि शामिल होती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : gettyimages
साइबर अपराधी इतनी सब जानकारियां जुटा लेते हैं और आपको पता भी नहीं चलता। इसके बाद वह इन जानकारियों का एक डाटा बनाते हैं और इसे साइबर वर्ल्ड में डार्क साइट्स को बेच देते हैं। वहां से हैकर्स इन्हें खरीद लोगों को वित्तीय और अन्य तरीके से नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फेसबुक क्राइम - फोटो : demo pics
साइबर एक्सपर्ट राणा के अनुसार लोगों को फेसबुक पर ऐसे किसी भी एप का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। उनके अनुसार हालांकि इन एप का फेसबुक से कोई लेना-देना नहीं होता है। साइबर अपराधी फेक आईडी से यह सब करते हैं। तो अगली बार आप फेसबुक का इस्तेमाल करें तो अपना भविष्य या शादी के बारे में जानने के लिए इन एप का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें