IAS की बेटी से छेड़छाड़ के केस में फंसा हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष का बेटे का पहला मामला नहीं है, पहले भी नेताओं के बिगड़ैल कानून को हाथ में लेते रहे हैं। किसी पर रेप का आरोप है तो किसी पर मर्डर का। पिता के ऊंची पहुंच और औहदे का गलत इस्तेमाल करना इन बिगड़ेल बेटों को बखूबी आता है। ये किसी बेगुनाह पर अत्याचार क्या उसकी हत्या करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते हैं। बात-बात पर इन बिगड़ैल शहजादे गुस्से में आ जाते हैं और व्यस्त जगहों पर भी पुलिस के सामने वारदात को अंजाम दे देते हैं। आईए दिखाते हैं वो चेहरे जो हाल ही में रहे हैं चर्चाओं में।
विज्ञापन
2 of 6
आदित्य हत्याकांड का आरोपी रॉकी यादव
आदित्य हत्याकांड रहा खूब सुर्खियों में
देश के बहु-चर्चित आदित्य हत्याकांड ने बिहार की राजनीति को हिला कर रख दिया था। रोड-रेज में एक शख्स आदित्य को पूर्व जेदीयू नेता के बेटे रॉकी यादव की गोली का निशाना बनना पड़ा था। रॉकी यादव ने आदित्य को इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने उसकी लग्जरी कार को ओवरटेक करने की कोशिश की थी। इस विवाद के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि रॉकी की मां मनोरमा देवी से पद छिन लिया गया, इतना ही नहीं उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया और गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
युवक को पीटता बीजेपी नेता का बेटा नानू
- फोटो : youtube
पूर्व बीजेपी विधायक के बेटे की सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल
15 अगस्त के दिन पूर्व विधायक और विवादित भाजपा नेता मंतूराम पवार के बेटे नानू पवार ने सरेआम एक शख्स को मामूली रोड-रेज विवाद पर पीटना शुरू कर दिया। नानू ने अपने दोस्तों ने भी साथ मिलकर पीड़िता की बेहरमी से पिटाई की है। नेता के बेटे की दबंगई की पूरी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
हैरान करने वाली बात है कि न तो पीड़ित पक्ष ने कोई शिकायद दर्ज कराई है और न ही पुलिस की तरफ से कोई कदम उठाया गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि नेताओं के बेटे अपने पिता की पहुंच का किस तरह गलत फायदा उठाते हैं।
4 of 6
वेश्यावृति के धंधे में जेडीएस विधायक के बेटे का नाम आया
रोड-रेज और मारपीट के अलावा नेताओं के बिगड़ैल बेटे और भी कई गलत कामों में शामिल हैं। वेश्यावृत्ति के गौरख धंधे में बेंगलुरु के जेडीएस विधायक के बेटे का नाम सामने आया है। इस रैकेट में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें नेता के बेटे नाम गिरफ्तारी के दो दिन बाद सामने आया है। पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन विधायक कृष्णाप्पा के बेटे राजीव के को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
नीतेश भारद्वाज
अपने ही पिता को खत्म करने से भी नहीं चूका बेटा
बहुजन समाज पार्टी के नेता दीपक भारद्वाज की हत्या के मामले में उनके बेटे नीतेश भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि नीतेश ने अपने पिता के किसी युवती से संबंध को लेककर उनकी हत्या कराई थी। साउथ दिल्ली के राजकोरी स्ट्रीट में घुस कर दीपक को दो लोगों ने गोली मारी थी और वह बहुत आराम से फरार हो गए थे। बताते चलें कि दीपक 15वीं लोकसभा चुनाव में बीएसपी की तरफ से पूर्वी दिल्ली सीट पर चुनावी मैदान में उतरे थे। साथ ही सबसे अमीर उम्मीदवार में से एक थे जिने पास उस समय 6 बिलियन की घोषित संपत्ति थी।
बीएसपी विधायक के बेटे ने पीड़िता का रेप कर उसे ही भिजवाया जेल
अप्रैल में चौंका देने वाला मामला सामने आया जिसमें एक दलित पीड़िता को बीएसपी के नेता के बेटे ने अगवा कर रेप किया। जब पीड़िता ने उसके खिलाफ आवाज उठाई तो उसने उसे ही झूठे मामलों में चार बार सलाखों के पीछे भिजवाया। कई बार जेल जाने के चलते पीड़िता को ‘लेडी डॉन’ बुलाया जाने लगा। पीड़िता का आरोपी था कि नेता महेंद्र कठियार ने बेटे गुरदीप ने उसे दिसंबर 2014 में अगवा कर दो दिन तक रेप किया। इसके बाद जब गुरदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। इस बीच पहली बार गुरदीप ने पीड़िता पर मोबाइल और बंदूक चोरी की शिकायत कर जेल भिजवा दिया। इसके बाद कई आरोपों में पीड़िता को गुरदीप ने जेल भिजवाया है।