फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी से बर्दाश्त नहीं हुई प्रेमिका की सगाई, बीच सड़क किया मंगेतर का कत्ल

Tue, 21 Feb 2017 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कीरतपुर साहिब(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
पंजाब में फौजी ने किया प्रेमिका के मंगेतर का कत्ल
प्रेमिका ने सगाई कर ली तो फौजी प्रेमी को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने फेरे लेने से पहले ही लड़की की आंखों के सामने उसका सुहाग उजाड़ दिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
पंजाब में फौजी ने किया प्रेमिका के मंगेतर का कत्ल
वारदात पंजाब के कीरतपुर साहिब में बस स्टैंड पर अंजाम दी गई। फौजी ने अपनी प्रेमिका और उसके मंगेतर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देखकर गुस्साई भीड़ ने फौजी की जमकर धुनाई कर डाली और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ लाया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 7
पंजाब में फौजी ने किया प्रेमिका के मंगेतर का कत्ल
मृतक की पहचान नीरज कुमार (27) पुत्र तेलू राम के रूप में हुई है वह हिमाचल के ऊना के सरजेड़ा गांव का रहने वाला था, जबकि घायल लड़की शिवानी शर्मा (26) पुत्री प्रमोद कुमार ऊना के ही भड़ोली गांव की रहने वाली है। दोनों हिमाचल प्रदेश के बद्दी में निजी कंपनी में काम करते थे। नीरज शर्मा के साथ कुछ समय पूर्व ही उसकी मंगनी हुई थी ओर 28 अगस्त को इनकी शादी होने वाली थी।

 

4 of 7
पंजाब में फौजी ने किया प्रेमिका के मंगेतर का कत्ल
पुलिस को दिए बयान में शिवानी ने बताया कि हमलावर युवक का नाम कमल देव है। वह आर्मी में कांस्टेबल है और ऊना के चंगर हंडोला गांव का रहने वाला है। शिवानी ने बताया कि कमल देव के साथ पहले उसके प्रेम संबंध थे। वे शादी करना चाहते थे, लेकिन कमल के परिजनों ने इनकार कर दिया था। उसके बाद  उसकी मंगनी नीरज शर्मा के साथ हो गई। मंगनी की बात पता चलते ही कमल ने उसे परेशान करना शुरु कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 7
पंजाब में फौजी ने किया प्रेमिका के मंगेतर का कत्ल
शिवानी ने बताया कि आज सुबह वह नीरज के साथ ऊना से पंजाब किसी काम के लिए जा रही थी कि रास्ते में मैहतपुर से कमल बस में चढ़ गया। जैसे ही हम लोग कीरतपुर साहिब बस स्टैंड पर उतरे तो कमल ने तेजधार हथियार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। वह नीरज पर वार करने लगा तो वह बीच में गई और घायल हो गई। इसके बाद कमल ने नीरज की गर्दन पर वार कर दिया और वह वही गिर गया।
विज्ञापन

6 of 7
पंजाब में फौजी ने किया प्रेमिका के मंगेतर का कत्ल
शिवानी ने बताया कि यह देखकर वह चिल्लाई तो लोग दौड़े आए। उन्होंने कमल को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस को भी खबर की दी गई, लेकिन इतनी देर में नीरज दम तोड़ चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमल को गिरफ्तार कर लिया। सा​थ ही उसके धारा 323, 324, 307 एंव 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वह इस समय सिविल हसपताल आनंदपुर साहिब में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंजाब में फौजी ने किया प्रेमिका के मंगेतर का कत्ल
खबर मिलते ही लड़की के एवं उसके मंगेतर के परिजन मौके पर पहुंचे। नीरज शर्मा के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं शिवानी का इलाज चल रहा है और उसके परिवार में मातम छा गया है। इधर कमल के परिजन भी घटना से काफी हैरान हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें