सत्ताधारी पार्टी के किसी नेता को इंतजार करने के लिए बोलना कितना भारी पड़ सकता है इसकी एक बानगी पंजाब में देखने को मिली। नेता जी को बाहर इंतजार करने के लिए क्या बोला गया उन्होने नर्स को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि वह जमीन पर गिर पड़ीं। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 13
कुर्सियों पर बैठ कर बात करते सरपंच
- फोटो : अमर उजाला
मोगा के बाघापुराना की मुद्दकी रोड पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में अकाली सरपंच और उनका बेटा किसी मरीज को दिखाने आए थे। पहले तो सब सामान्य था, सभी कुर्सी पर आराम से बैठकर बातचीत कर रहे था।
विज्ञापन
3 of 13
बात करता सरपंच का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
बात करते-करते अचानक किसी बात पर मामला गड़बड़ हो गया और अकाली सरपंच परमजीत सिंह और उनका बेटा गुरजीत सिंह किसी बात पर डॉक्टर और नर्स से बहस करने लगे।
4 of 13
परमजीत सिंह और उनका बेटा गुरजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते मामला इतना भड़क गया कि सभी अपनी कुर्सियों से उठ खड़े हुए। गुप्ता अस्पताल के डॉक्टर राहुल गुप्ता ने अकाली सरपंच और उनके बेटे को बाहर इंतजार करने के लिए बोला।
विज्ञापन
5 of 13
नर्स को धक्का मार रहा सरपंच
- फोटो : अमर उजाला
इतने में ही, पिता-पुत्र अस्पताल के कर्मचारियों पर चिल्लाने लगे और जब नर्स ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। बता दें कि परमजीत सिंह की पत्नी दलजीत कौर गांव की सरपंच हैं।
विज्ञापन
6 of 13
नर्स को धक्का मार रहा सरपंच
- फोटो : अमर उजाला
बहसबाजी के दौरान सरपंच के बेटे ने नर्स को कुछ अपशब्द कह दिए जिससे गुस्से में आई नर्स ने गुरजीत सिंह क़ो एक तमाचा जड़ दिया बस फिर क्या था अकाली सरपंच ने 8 महीने की गर्भवती नर्स को पकड़ लिया।
विज्ञापन
7 of 13
नर्स को धक्का मार रहा सरपंच
- फोटो : अमर उजाला
सरपंच परमजीत सिंह को गुस्सा आ गया और उन्होंने गर्भवती नर्स से बदसुलूकी की और इतनी जोर से धक्का मारा कि वह जमीन पर गिर पड़ीं।
8 of 13
नर्स को धक्का मार रहा सरपंच
- फोटो : अमर उजाला
नर्स ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने धमकी देते उसे अस्पताल से बाहर सड़क पर आने के लिए कहा। इस के बाद तैश में आए अकाली सरपंच ने नर्स को धक्का मार कर नीचे फेंक दिया। इसके बाद जोरदार हंगामा शुरू हो गया।
9 of 13
नर्स को थप्पड़ मार रहा सरपंच
- फोटो : अमर उजाला
नेता जी का गुस्सा यहीं शांत नही हुआ। वह नर्स पर चिल्लाने लगे और जब नर्स ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। सरपंच ने 8 महीने की गर्भवती नर्स को दो थप्पड़ मारे।
10 of 13
वीडियो में सरपंच का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
8 माह की गर्भवती नर्स रमनदीप कौर का कहना है कि वे लोग स्टाफ की कुर्सियों पर बैठे थे, ऐसे में मैंने उन्हें बाहर इंतजार करने को कहा। इससे वे भड़क गए मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मुझे थप्पड़ मारा और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।
11 of 13
नर्स
- फोटो : अमर उजाला
अकाली दल के नेता परमजीत सिंह ने 8 महीने की गर्भवती नर्स को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि वह जमीन पर गिर पड़ीं। महिला नर्स की पीठ और हाथ पर कई चोटें भी आई हैं।
12 of 13
नर्स को थप्पड़ मार रहा सरपंच
- फोटो : अमर उजाला
घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर हैं। वहीं, पीड़ित नर्स ने आरोप लगाया है कि मामले को रफ़ा दफ़ा करने के लिए उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।
अकाली सरपंच परमजीत सिंह और उसके बेटे गुरजीत सिंह के खिलाफ धारा 323, 451 और 506 आईपीसी के तहत मारपीट और इज्जत पर हाथ डालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।