सत्ता का रौब दिखाते हुए बाप-बेटे ने अस्पताल में गर्भवती नर्स को सरेआम थप्पड़ मारे। ये मामला सियासत में गरमा गया है। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 5
वीडियो में सरपंच का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पंजाब के मोगा के मुदकी रोड पर स्थित प्राइवेट अस्पताल में ये वाक्या सामने आया। गांव आलमवाला के मौजूदा सरपंच सत्ता को रौब झाड़ते हुए गर्भवती स्टाफ नर्स को पीट दिया।
विज्ञापन
3 of 5
नर्स को धक्का मार रहा सरपंच
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित नर्स ने बताया कि गुरुवार दोपहर को करीब 1 बजे गांव आलमवाला का सरपंच परमजीत सिंह उसका बेटा गुरजीत सिंह किसी मरीज का बिल बनवाने के लिए डॉ. राहुल के पास गए। वह भी वहीं पर बैठी थी। तभी डाक्टर ने उन्हें 10 मिनट इंतजार करने और बाहर बैठने को कहा।
4 of 5
परमजीत सिंह और उनका बेटा गुरजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
इतने में अकाली सरपंच उन पर अपनी पावर का रौब झाड़ने लगा। उसने बीच बचाव करना चाहा तो पहले सरपंच ने उस धक्का मारा और उसके बाद तीन थप्पड़ लगा दिए। बाघापुराना के पूर्व कांग्रेसी विधायक दर्शन सिंह बराड़ अपने समर्थकों एवं आप नेता ने अस्पताल में पहुंचकर नर्स से सहानुभूति जताई।
वीडियो में कुर्सियों पर बैठ कर बात करते सरपंच
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित नर्स के बयानों पर अकाली सरपंच परमजीत सिंह और उसके बेटे गुरजीत सिंह के खिलाफ धारा 323, 451 और 506 आईपीसी के तहत मारपीट और इज्जत पर हाथ डालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।