मृतक नेहा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
अब साइंटिफिक सुबूतों पर केस टिका हुआ है, क्योंकि पुलिस के पास हत्याकांड का कोई चश्मदीद गवाह नहीं है। मुख्य तौर पर आरोपी अभिषेक का कुबूलनामा है। अगर वह अदालत में मुकर गया तो पुलिस को कहानी साबित करने में काफी दिक्कत आएगी। एक सवाल के जवाब में डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा ने बताया कि जांच टीम ने पुख्ता साइंटिफिक सुबूत एकत्रित किए हैं। इसमें जिस रिवाल्वर से वारदात की गई, उस पर आरोपी के फिंगर प्रिंट, फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल से लेकर सीसीटीवी फुटेज के अलावा और भी साक्ष्य हैं, जिनको अदालत में ही रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि लिखित रिपोर्ट तो अभी नहीं मिली है लेकिन फोन पर डॉक्टरों ने आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य बताई है।