फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू होने से पहले ट्रायल ट्रेन से हादसा, दिल्ली के दो कारोबारियों की मौत, तस्वीरें

Sun, 26 Jun 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
विज्ञापन
1 of 6
सोनीपत में ट्रेन की चपेट में आने से दिल्ली के कारोबारियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
अभी ट्रेन शुरू भी नहीं हुई कि हादसा हो गया। ट्रायल ट्रेन दौड़ाई गई, जिसकी चपेट में आने से कार दिल्ली के दो व्यापारियों की मौत हो गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
सोनीपत में ट्रेन की चपेट में आने से दिल्ली के कारोबारियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसा हरियाणा के गोहाना में सोनीपत-गोहाना-जींद रेलमार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है ट्रायल ट्रेन चलाने से पहले किसी तरह की सूचना नहीं दी गई थी। वहीं, रेलमंत्री सुरेश प्रभु रविवार को सोनीपत-जींद रेल को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर शुरुआत करेंगे। इसी परिपेक्ष्य में शुक्रवार को रेलवे जींद से सोनीपत तक ट्रायल कर रहा था। जींद से चलकर इंजन सोनीपत जा रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
सोनीपत में ट्रेन की चपेट में आने से दिल्ली के कारोबारियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
जब इंजन गांव भैंसवाल कलां के पास रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो एक ईको गाड़ी से जा टकराया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इंजन सोनीपत रवाना हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

4 of 6
सोनीपत में ट्रेन की चपेट में आने से दिल्ली के कारोबारियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
मरने वालों की पहचान दिल्ली के नरेला निवासी वतनपाल, जितेंद्र के रूप में हुई। वे दूध बेचने का कारोबार करते हैं। उनके सा​थ संदीप नाम का युवक भी था। शुक्रवार दोपहर बाद ये तीनों भैंस लेने बीधल से गांव भैंसवाल कलां जा रहे थे। जब इन तीनों ने अपनी ईको यहां से गुजारनी चाही तो उसी समय जींद से सोनीपत की ओर ट्रायल के लिए जा रहे एक इंजन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

5 of 6
सोनीपत में ट्रेन की चपेट में आने से दिल्ली के कारोबारियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंजन ईको गाड़ी को तकरीबन डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते ले गया। गाड़ी के परखचे उड़ गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भेज दिया। वहीं दोनों शव मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनीपत में ट्रेन की चपेट में आने से दिल्ली के कारोबारियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि ये तीनों गांव भैंसवाल कलां निवासी सत्यनारायण के पास आ रहे थे। जिन्होंने एक भैंस चरान के लिए किसान को दे रखी है। जिसका समय पूरा होने पर ये लोग भैंस को वापस लेने जा रहे थे। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि बीधल-भैंसवाल कलां रोड स्थित सोनीपत-गोहाना-जींद पर फाटक तो बना दिया गया है, लेकिन यहां किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें