फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर तड़प रहे थे मासूम, देरी से पहुंची एंबुलेंस ने शव उठाने से किया इंकार

Thu, 29 Jun 2017 09:20 AM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
Punjab Accident
एक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। सड़क पर मासूम तड़प रहे थे, आधे घंटे बाद एंबुलेंस तो पहुंची लेकिन उसने शव उठाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

2 of 8
Accident
पंजाब के कोटकपूरा रोड बाईपास पर टीएमएच रिसोर्ट के पास हुए हादसे में चकनाचूर हुई क्रूजर में शव बुरी तरह से फंस चुके थे। उन्हें काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।
विज्ञापन

3 of 8
Punjab Accident
हादसे के बाद गांव उदेकरण में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव से कुछ ही दूरी पर हादसा होने से तुरंत पूरा गांव ही मौके पर पहुंच गया। कुछ ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया, मगर हादसे के आधे घंटे के बाद तक एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी।

4 of 8
Punjab Accident
मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस, बाबा खेत्रपाल सेवादार सोसाइटी एवं सालासर सेवा सोसाइटी के सदस्यों व आम लोगों ने मिलकर खुद ही घायलों कोे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। काफी देर बाद जब एंबुलेंस पहुंची तो उन्होंने शवों को अस्पताल ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

5 of 8
Punjab Accident
एंबुलेंस कर्मियों का कहना था कि वे सिर्फ घायलों को ही ले जा सकते हैं। बाद में सालासर सेवा सोसाइटी के सदस्यों की गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से शवों को अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन

6 of 8
Punjab Accident
एसडीएम राजपाल सिंह ने आदेश एवं सिविल अस्पताल में दाखिल मरीजों का हाल जाना। वहीं जिला सिविल अस्पताल में मौके पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध न होने से घायलों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा। 
विज्ञापन

7 of 8
Punjab Accident
गनीमत रही कि जेन कार सवार दो महिलाएं और एक व्यक्ति सुरक्षित हैं। हालांकि उनकी गाड़ी कुछ क्षतिग्रस्त हुई है। एसएमओ डॉ. सुमन वधावन ने कहा कि एंबुलेंस 108 सिर्फ घायलों को ले जाने के लिए होती है, शवों को ले जाने के लिए नहीं होती।
विज्ञापन

8 of 8
मुक्तसर में क्रूजर का एक्सीडेंट
सड़क हादसे में घायल हुए लोगों के लिए प्रशासन की ओर से 20-20 हजार रुपये की मदद का एलान किया गया। डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुमित जारंगल ने मृतकों के परिजनों से संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें