अपने घर की शादी में सज-धज कर जा रहे परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। भात भरने के लिए आ रहे परिवार के साथ हादसा हो गया और 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
यह दर्दनाक हादसा हरियाणा के अंबाला में हुआ। नारायण सढौरा रोड पर हुआ हादसा टवेरा और ट्राले में आमने सामने की टक्कर से हुआ। हादसे में जहां 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 7
भयानक हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
4 of 7
भयानक हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
एसएचओ इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने बताया कि मरने वाले सभी करनाल जिले के गांव ब्रास के रहने वाले थे। ये सभी नारायणगढ़ के गांव मोरी में शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
भयानक हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मरने वाले सारे लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे है। हादसा ट्रक व ट्वेरा कार की टक्कर से हुआ। हादसे में ट्वेरा कार के परखच्चे उड़ गए और ट्वेरा सवार सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
6 of 7
भयानक हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
शादी आज ही थी और सभी भात भरने के लिए निकले थे। मरने वालों में चार लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। शवों को नारायणगढ़ सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। परिजनों को भी खबर कर दी गई है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले परिवार में मातम छा गया। हादसे के बाद ट्राला ड्राइवर फरार हो गया।
मृतकों के नाम
हुकम सिंह (37), सोनू (26), अंग्रेज (26), काम सिंह (40), अभिमन्यु (55), राजकुमार (48) यह सभी करनाल जिले के निसिंग से छह किलोमीटर दूर स्थित बरास गांव के रहने वाले थे, जबकि धूम सिंह (55) बतौड़ गांव का रहने वाला था।