गर्भवती महिला पर ऐसा कहर टूटा कि दुनिया में आने से पहले एक नन्हीं सी जान विदा हो गई। कहर ढाने वाले भी अपने ही थे, जानिए क्या है पूरा माजरा।
विज्ञापन
2 of 7
बेटे की चाहत में गर्भवती महिला की पिटाई
घटना पंजाब के अबोहर की है। गांव जंडवाला हनुवंता निवासी व राजस्थान के गांव वनवाला में बेटे की चाह में एक महिला के ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे उसके गर्भ में पल रही कन्या की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़िता को अबोहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 7
बेटे की चाहत में गर्भवती महिला की पिटाई
थाना खुईयां सरवर पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता सुमन के पिता ब्रह्मदेव ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी राजस्थान के गांव बनवाला निवासी दविन्द्र कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद जब सुमन गर्भवती हुई और ससुरालियों को इस बात का पता चला कि सुमन के पेट में बच्ची है तो उन्होंने जबरन उसका गर्भपात करा दिया था।
4 of 7
Demo pic
इसके बाद कुछ समय बाद सुमन ने एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन बेटी के जन्म के बाद सुमन के ससुरालियों ने उसकी जिंदगी नर्क बना दी। ब्रह्मदेव ने बताया कि पिछले ढाई वर्ष से सुमन के ससुराल वाले उसे बेटी को जन्म देने का ताना मारते हैं और उसके साथ मारपीट करते हैं। पांच माह पहले जब उनकी बेटी फिर से गर्भवती हुई तो ससुराल के लोगों ने उसके गर्भ की जांच श्रीगंगानगर के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में कराई।
विज्ञापन
5 of 7
beaten
पीड़िता के पिता के अनुसार 27 जून को उसके ससुराल वालों ने सुमन की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद सुमन रात को ही घर छोड़कर मायके के लिए चल पड़ी। जब वह रात में अचाड़िकी गांव के बस स्टैंड पहुंची तो उसका पीछा करते हुए उसके ससुराल के लोग बस स्टैंड पर पहुंचे और वहां भी उसकी पिटाई की। उसकी चीख सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
6 of 7
wife beaten
गांववालों ने मामले की सूचना सुमन के परिजनों को दी। परिजनो ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसके गर्भ में पल रही शिशु की मौत हो गई। डाक्टरों के अनुसार गर्भ में चोटें लगने से गर्भस्थ शिशु की मौत हुई है। सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस के एएसआई बलदेव सिंह अस्पताल पहुंचें और सुमन के परिजनों का बयान दर्ज किया।
परिजनों ने पुलिस से सुमन के पति दविन्द्र, सास बिमला व ससुर रणजीत के खिलाफ नवजात की हत्या, मारपीट व भ्रूण हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने घायल सुमन के बयान पर उसके ससुरालियों के खिलाफ मारपीट, भ्रूण हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।