फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं क्लास का लड़का बना नरभक्षी, 9 साल के बच्चे को मारा फिर दिल निकाल कर रखा अपने पास

Sun, 22 Jan 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
आठवीं कक्षा के छात्र ने की नौ वर्षीय छात्र की हत्या
8वीं क्लास में पढ़ने वाले लड़के ने एक बच्चे का पहले तो खून किया, उसके शव को 6 टुकड़ों में काटा और फिर उसका दिल निकाल लिया। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 6
आठवीं कक्षा के छात्र ने की नौ वर्षीय छात्र की हत्या
ये दिल दहला देने वाली घटना पंजाब में लुधियाना में हुई है। यहां तीन दिन पहले दीपू नामक नौ वर्षीय बालक के कत्ल की गुत्थी लुधियाना पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने खुलासा किया है कि दीपू को उसके स्कूल में पढ़ने वाले 8वीं कक्षा के छात्र ने मार डाला था। वह उसे डोर देने के बहाने अपने घर ले गया और फिर उसने ठानी कि वह बालक के पिता से फिरौती हासिल करेगा। बालक ने घर जाने की जिद की तो वह उसे बाथरूम में ले गया और उसने कई हिस्सों में बालक को काट डाला। 
विज्ञापन

3 of 6
आठवीं कक्षा के छात्र ने की नौ वर्षीय छात्र की हत्या
उस पर इस कदर पागलपन सवार था कि उसने बालक के कटे शरीर को दो बोरियों में बंद किया और उसके बाद वह एक खाली जगह में बोरियां फेंक आया। उसने बालक का दिल निकालकर अपने पास रख लिया। इस आरोपी को दो माह पहले स्कूल से निकाला गया था। स्कूल बंद करवाने के लिए दूसरे दिन वह बालक का दिल स्कूल में फेंक आया कि स्कूल की बदनामी हो और चर्चा यह जाए कि यहां पर बच्चों का दिल निकाला जाता है जिससे स्कूल बंद हो जाए और उसका स्कूल के प्रति बदला पूरा हो जाए। 

4 of 6
आठवीं कक्षा के छात्र ने की नौ वर्षीय छात्र की हत्या
इस दिल दहला देने वाले अपराध के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम भूपिंदर सिंह ने कहा कि 17 जनवरी को पुलिस को पंजाब माता नगर के रहने वाले बालक दीपू का शव कई हिस्सों में एक बेअबाद प्लाट से इसी इलाके से बरामद हुआ था। शव के कई हिस्से होने की वजह से इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और दुगरी पुलिस ने हत्या व शव खुर्द बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि बच्चे का दिल शरीर में नहीं है। जिसे सुनकर एक बार तो पुलिस भी हिल गई कि कहीं यह मामला तांत्रिक किस्म के व्यक्ति ने नही किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
लुधियाना में टुकड़ों में मिला बच्चे का शव - फोटो : Demo Pic
इस सारे मामले की गहन जांच के लिये इंस्पेक्टर प्रेम सिंह की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। इस दौरान दूसरे दिन पुलिस को पंजाब माता नगर स्थित होली सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सूचना आई कि एक बालक का निकाला हुआ दिल मिला है। इस मामले में पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दिल को कब्जे में लेकर जांच को आगे बढ़ाया। डीसीपी क्राइम ने कहा कि जब पुलिस को स्कूल से बालक का दिल मिला तो एक बात तो क्लीयर हो गई कि यह काम विक्षप्त मानसिकता वाले ने किया है। पुलिस टीम ने कई थ्योरी पर काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लुधियाना में टुकड़ों में मिला बच्चे का शव - फोटो : File Photo
कोई भी थ्योरी सिरे नहीं चढ़ रही थी। उसके बाद बालक को जान पहचान वाले और बालक के यूपी से यहां आए लोगों की लिस्ट बनाई गई। एक लिस्ट बालक के साथ स्कूल में पढने वालों की बनाई गई। इस दौरान स्कूल से पता करवाया गया कि बालक की किसके साथ दोस्ती थी और हाल में किसी को स्कूल से नहीं निकाला गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें