‘कार को हाथ मत लगाना। तुम्हारे जैसे पुलिसवाले मेरे घर में पानी भरते हैं।’ शनिवार दोपहर सिकंदरबाग चौराहे पर कार सवार महिला ने ट्रैफिक दरोगा हरेंद्र पासवान को कुछ इसी अंदाज में धमकाया। खुद को सुल्तानपुर के एक विधायक की पत्नी बताते हुए उसने कहा, ‘दो मिनट में वर्दी उतरवा दूंगी।’ इसके बाद वह कार लेकर आगे बढ़ी और ट्रैफिक संचालन में लगी उम्मीद संस्था की वीरांगना शैल तिवारी का पैर कुचल दिया। महिला ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी।
विज्ञापन
2 of 5
जब आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें रोका तो उन्होंने असंवेदनशीलता दिखाते हुए कहा, टक्कर ही लगी है मरी तो नहीं ना। और अगर मर जाती तो हम तुम्हारे साथ भी वही करते जो किया जाता है। रोकने पर हंगामा किया तो पुलिस ने उसे हजरतगंज कोतवाली भेज दिया। यहां संस्था के अध्यक्ष बलबीर सिंह मान सहित अन्य पदाधिकारी आ गईं। वीरांगनाओं ने कोतवाली में ही महिला से हाथापाई और मारपीट की। महिला शोर मचाते हुए कार से भाग निकली। संस्था की तरफ से कार नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस ने बताया कि कार सवार महिला सिकंदरबाग चौराहे से सहारागंज जाने वाले वन-वे में जाने की कोशिश कर रही थी। चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों व वीरांगना कॉप्स शैल तिवारी ने रोकने की कोशिश की तो महिला ने कार चढ़ा दी और कई वाहनों को भी टक्कर भी मार दी। शैल का पैर कार के पहिये के नीचे आकर कुचल गया।
4 of 5
ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर हरेंद्र पासवान ने रोका तो महिला ने खुद को सुल्तानपुर के विधायक की पत्नी बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला की हालत देखकर लगा कि वह नशे में है। पुलिस ने उसे कार से उतारने की कोशिश की तो वह गाली-गलौज करने लगी। उसने फोन कर कई युवकों को बुलवा लिया। दो घंटे तक चौराहे पर हंगामा चलता रहा।
ये लिंक क्लिक करें और देखें वीडियो: http://www.amarujala.com/video/india-news/sp-mla-s-wife-showed-the-power-of-the-government-to-police-in-lucknow